[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

खरीफ फसल 2026 में कुल 52 उर्वरक प्रतिष्ठानों के विरुद्ध हुई छापेमारीचांदी वृंदावन पहाड़ पर्यटन केंद्र शबरी धाम को मिलेगा राष्ट्रीय पहचान: पिंटू चंद्रवंशी अंतरराष्ट्रीय करांटे खिलाड़ी बटिया निवासी पिंटु कुमार यादव को मंत्री द्वारा नगद राशि और लोजपा आर द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित डोर टू डोर चलाया गया गिला एवं सुखा कचरा जागरूकता अभियानराष्ट्र प्रथम’ भाव के साथ सेवा, सुशासन और जन-कल्याण को समर्पित BJP के 47वें स्‍थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं: अजय पासवानमोतिहारी जिले के सभी प्रखंड परिसरों में होगी युवकों की भर्ती आज से लग रहा हैं कैंपअरवल जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था सामान्यसौम्यता, सुचिता और विनम्रता का प्रतीक प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सिंहमैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान समारोहजमुई डीएम नवीन ने रेहड़ी, ठेला, चाट, चाउमिन, पकौड़े, गुप चुप बेचने वालों को दी, छोटू गैस की टंकी लेने की सलाह
जमुईबिहारराज्य

जमुई डीएम नवीन ने रेहड़ी, ठेला, चाट, चाउमिन, पकौड़े, गुप चुप बेचने वालों को दी, छोटू गैस की टंकी लेने की सलाह

जमुई डीएम नवीन ने रेहड़ी, ठेला, चाट, चाउमिन, पकौड़े, गुप चुप बेचने वालों को दी, छोटू गैस की टंकी लेने की सलाह

वर्तमान वैश्विक संकट के बीच कालाबाजारी और मुनाफाखोरी पर नियंत्रण के लिए छोटे व्यापारियों एवं विद्यार्थियों हेतु सुरक्षित और किफायती ‘छोटू’ गैस सिलेंडर अपनाने के लिए जिला प्रशासन की अपील

जमुई जिला ब्यूरो बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

जमुई। वर्तमान वैश्विक संकट से उत्पन्न चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच जिला प्रशासन, जमुई को कंट्रोल रूम और विभिन्न समाचार माध्यमों से निरंतर यह शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि बाजार में खुदरा व्यवसायियों, पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों, रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं तथा चाट-समोसा बेचने वाले छोटे दुकानदारों को ऊंचे और मनमाने दामों पर गैस की अवैध आपूर्ति की जा रही है।

उपभोक्ताओं के हितों के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता दोहराते हुए जिला प्रशासन सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे जमाखोरी और मुनाफाखोरी करने वाले तत्वों के झांसे में न आएं और अपनी सुरक्षा व बचत के लिए केवल आधिकारिक विकल्पों को ही चुनें।

इसी क्रम में प्रशासन द्वारा इंडियन ऑयल (इंडेन), भारत पेट्रोलियम और एचपी जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही ‘छोटू’ गैस सिलेंडर सुविधा को अधिक से अधिक अपनाने पर विशेष बल दिया जा रहा है।

यह ‘छोटू’ सिलेंडर न केवल पोर्टेबल और कहीं भी लाने-ले जाने में सुगम है, बल्कि यह सुरक्षा के उच्चतम मानकों जैसे BIS/ISI (IS 11241:1985) से प्रमाणित भी है।

स्थानीय बाजार के असुरक्षित और अनधिकृत सिलेंडरों के विपरीत, यह आधिकारिक सिलेंडर ₹6 लाख तक के बीमा कवरेज के साथ आता है और इसके रख-रखाव की कोई अतिरिक्त लागत नहीं है।

इसकी तकनीकी विशेषताएं इसे बेहद किफायती बनाती हैं, क्योंकि इसमें एलपीजी की खपत में लगभग 40% तक की बचत होती है और प्रमाणित पीतल वाल्व से नियंत्रित प्रवाह के कारण भोजन भी तेजी से पकता है।

यह सिलेंडर हर परिस्थिति के लिए उपयुक्त है और तेज हवा में भी लगातार जलने की क्षमता रखता है, साथ ही इसकी मजबूत धातु की बनावट एक बार में 20 किग्रा तक का भार सहने में सक्षम है।

आम जनमानस की सुविधा के लिए यह मात्र ₹649 की एमआरपी पर उपलब्ध है, जिसे केवल एक वैध आईडी प्रूफ दिखाकर तुरंत प्राप्त किया जा सकता है।

इसकी 24×7 उपलब्धता, होम डिलीवरी सुविधा और देश भर में रिफिलिंग की व्यवस्था इसे विद्यार्थियों और छोटे व्यापारियों के लिए सबसे भरोसेमंद साथी बनाती है। विशेष लाभ यह है कि उपयोग के बाद खाली सिलेंडर लौटाने पर उपभोक्ता ₹500 का रिफंड पाने के भी हकदार हैं।

जिला प्रशासन, जमुई स्पष्ट करता है कि यह स्थानीय बाजारों में कार्यरत सभी अधिकृत गैस वितरकों के पास यह सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। नागरिक किसी भी प्रकार की कालाबाजारी के विरुद्ध प्रशासन का सहयोग करें और इस पारदर्शी व सुरक्षित सुविधा का लाभ उठाएं।

यदि इस सुविधा को प्राप्त करने में कोई भी कठिनाई आती है, तो इसकी सूचना तुरंत जिला नियंत्रण कक्ष (06345-222001) या अनुमंडल कंट्रोल रूम (06345-222006) सहित जिला प्रशासन को त्वरित दें। जिला प्रशासन सभी उपभोक्ताओं के सभी हितों के रक्षा के लिए सदैव तत्पर हैं।

Check Also
Close