[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

खरीफ फसल 2026 में कुल 52 उर्वरक प्रतिष्ठानों के विरुद्ध हुई छापेमारीचांदी वृंदावन पहाड़ पर्यटन केंद्र शबरी धाम को मिलेगा राष्ट्रीय पहचान: पिंटू चंद्रवंशी अंतरराष्ट्रीय करांटे खिलाड़ी बटिया निवासी पिंटु कुमार यादव को मंत्री द्वारा नगद राशि और लोजपा आर द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित डोर टू डोर चलाया गया गिला एवं सुखा कचरा जागरूकता अभियानराष्ट्र प्रथम’ भाव के साथ सेवा, सुशासन और जन-कल्याण को समर्पित BJP के 47वें स्‍थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं: अजय पासवानमोतिहारी जिले के सभी प्रखंड परिसरों में होगी युवकों की भर्ती आज से लग रहा हैं कैंपअरवल जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था सामान्यसौम्यता, सुचिता और विनम्रता का प्रतीक प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सिंहमैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान समारोहजमुई डीएम नवीन ने रेहड़ी, ठेला, चाट, चाउमिन, पकौड़े, गुप चुप बेचने वालों को दी, छोटू गैस की टंकी लेने की सलाह
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

मोतिहारी जिले के सभी प्रखंड परिसरों में होगी युवकों की भर्ती आज से लग रहा हैं कैंप

मोतिहारी जिले के सभी प्रखंड परिसरों में होगी युवकों की भर्ती आज से लग रहा हैं कैंप

रिपोर्ट सुजीत कुमार 

मोतिहारी: सिक्योरिटी एण्ड इंटेलिजेंट सर्विसेज लिमिटेड के द्वारा जिले के नियोजन पदाधिकारी महोदय के सहयोग से जिले के सभी 15 प्रखंड परिसरों में सुरक्षा सैनिकों , सुरक्षा पर्यवेक्षकों और C I T एवं सुरक्षा अधिकारी की भारी संख्या में बहाली की जाएगी। कंपनी के इंस्पेक्टर राहुल कुमार तिवारी ने बताया की एसआईएस लिमिटेड सुरक्षा क्षेत्र की एशिया महादेश की सबसे बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनी है।

यह देश की चौथी सबसे बड़ी रोजगार प्रदाता कंपनी है।वर्तमान समय में इस कम्पनी में लगभग चार लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी कार्यरत्त हैं। कंपनी का सालाना कारोबार लगभग 13 हजार करोड रुपए से ज्यादा का है।

इस कंपनी में भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की आवश्यकता है। जिसे पूरा करने के लिए कंपनी ने मोतिहारी जिला के विभिन्न प्रखंड परिसर में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भर्ती कार्यक्रम चलाया जाएगा। यह कार्यक्रम

1. दिनांक 06.04. 26 को , मोतिहारी प्रखंड परिसर

2. दिनांक 07.04.26 को सुगौली प्रखंड परिसर ।

3. दिनांक 08.04.26 को रकसौल प्रखंड परिसर।

4. दिनांक 09.04.26 को तुरकौलिया प्रखंड परिसर

5. दिनांक 10.04.26 को ढाका प्रखंड परिसर। 6. दिनांक 11.04.26 को केसरिया प्रखंड परिसर। 7. दिनांक 13.04.26 को चकिया प्रखंड परिसर।

8. दिनांक 15.04.26 को हरसिद्धी प्रखंड परिसर। 9. दिनांक 16.04.26 को रमगढ़वा प्रखंड परिसर। 10.दिनांक 17.04.26 को अरेराज प्रखंड परिसर। 11.दिनांक 18.04.26 को कल्याणपुर प्रखंड परिसर। 12.दिनांक 20.04.26 को नरकटिया प्रखंड परिसर । 13.दिनांक 21.04.26 केसरिया प्रखंड परिसर। 14.दिनांक 22.04.26 को चिरैया प्रखंड परिसर

15. दिनांक-24.04.26 को मधुबन प्रखंड परिसर और इस प्रकार से भर्ती शिविर समाप्त होगा।

भर्ती के लिए उम्मीदवारों की योग्यता इस प्रकार से होगी की उम्मीदवार कम से कम आठवी पास होंगे। उम्र 18 से 40 वर्ष, ऊंचाई कम से कम 162 सेंमी और वजन 50 से 90 किलो होना अनिवार्य है। उम्मीदवार शारीरिक और मानसिक से स्वस्थ होना चाहिए।

भर्ती शिविर में चयनित उम्मीदवारों को पंजीयन के बाद प्रशिक्षण के लिए सभी उम्मीदवार भर्ती अधिकारी के द्वारा बताए गए निर्देशानुसार कम्पनी के RTA बहियारा प्रशिक्षण केंद्र में रिपोर्ट करेगे । जहां उन्हें सुरक्षा संबंधी विभिन्न प्रकार के विषयों के संबंध में 01 महीने का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

प्रशिक्षणोपरांत सभी को कंपनी के आवश्यकता के अनुसार विभिन्न स्थानों पर पोस्टिंग कर दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षण केंद्र में रहने खाने की पूरी व्यवस्था कंपनी द्वारा प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा प्रशिक्षण के दौरान एवं नौकरी के दौरान पहनने के लिए आवश्यक कीट आइटम भी प्रदान किए जाएंगे।

सभी चयनित उम्मीदवारों को सिविल डिफेंस द्वारा प्रशिक्षित प्रशिक्षकों के द्वारा ट्रेनिंग दी जाएगी एवं 6 माह नौकरी के उपरांत भारत सरकार द्वारा प्रत्येक उम्मीदवार को₹15000 उनके अकाउंट में दिया जाएगा

 पशिक्षणोपरांत पोस्टिंग के दौरान सुरक्षा जवान के उम्मीदवार को रुo 13000/- से 28,000/- और सुपरवाइजर को 21000/- से 30000/- एवं सुरक्षा अधिकारी को 27000 से 34000 का वेतनमान दिया जाएगा।

इसके अलावा पीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, फैमिली पेंशन, प्रमोशन, इंक्रीमेंट और इंश्योरेंस के साथ दो बच्चों को आई पी एस देहरादुन में पढ़ने की व्यवस्था है 65 साल की आयु सीमा तक स्थाई नौकरी प्रदान किया जाएगा विशेष जानकारी के लिए मोबाइल नंबर – 7765038035 पर फोन कर सकते हैं ।

Check Also
Close