[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

DM-SP की दो टूक: डीजे बजाया तो होगी कार्रवाई, मुहर्रम को लेकर सख्त निर्देश जारीलखनऊ अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत के बाद जागा प्रशासन, कोचिंग और अस्पतालों की होगी कड़ी जांचपदभार ग्रहण करने के साथ ही एक्शन मोड में जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव मोतिहारीबिहार से यूपी तक पहुंची भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर की आग, इंसाफ के लिए सड़कों पर उतरा चंदौलीअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बाबा झुमराज धाम बटिया में योग शिविर का हुआ आयोजन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीपीएम स्कूल, जहानाबाद में योग कार्यक्रम आयोजित13 साल से फरार 50 हजार का इनामी पॉक्सो आरोपी गिरफ्तार, हिमाचल में छिपा ये था शातिरघोरदौड़ पोखर की जांच करने पहुंचीं एसडीओ मंगला कुमारी, ग्रामीणों की शिकायत पर अधिकारियों ने किया निरीक्षणचन्दौली पुलिस ने रचा कीर्तिमान: जिले के सभी 16 थानों को एक साथ मिला ISO सर्टिफिकेटसड़क सुरक्षा समिति की बैठक में गुड सेमेरिटन पुरस्कार से सम्मानित हुए दो राहवीर, सांसद राधामोहन सिंह ने किया सम्मानित
Crime NewsViral Videoउत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

मुगलसराय पुलिस की बड़ी कामयाबी: मंदिर में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, बर्तन और त्रिशूल बरामद​​​​​​​

चंदौली की मुगलसराय पुलिस ने ग्राम चौरहट स्थित माँ दुर्गा मंदिर में हुई चोरी का सफल अनावरण किया है। पुलिस ने वाराणसी निवासी एक युवक को चोरी के सामान (घण्टा, हण्डा व त्रिशूल) के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

माँ दुर्गा मंदिर में चोरी का सफल अनावरण

वाराणसी के भेलूपुर का निवासी अभियुक्त गिरफ्तार

रेलवे पुलिया के पास चेकिंग के दौरान हुई सफलता

मंदिर के पुजारी ने की बरामद सामान की शिनाख्त

मुगलसराय पुलिस टीम की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई

चंदौली जिले में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना मुगलसराय पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने ग्राम चौरहट स्थित माँ दुर्गा मंदिर में हुई चोरी की घटना का मात्र कुछ ही घंटों में सफल अनावरण कर दिया है। 15/16 अप्रैल 2026 की रात्रि में हुई इस चोरी के संबंध में पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर पड़ाव-रामनगर रोड स्थित रेलवे पुलिया के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
वाराणसी का रहने वाला है आरोपी
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हिमांशु कुमार खरवार (29 वर्ष) पुत्र अरुण कुमार खरवार के रूप में हुई है, जो वाराणसी जनपद के थाना भेलूपुर अंतर्गत खोजवा का निवासी है। पुलिस ने जब संदिग्ध अवस्था में घूम रहे हिमांशु की तलाशी ली, तो उसके कब्जे से पीली धातु का एक मंदिर का घण्टा, एक हण्डा और एक त्रिशूल बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने ये सामान चौरहट गांव के मंदिर से चोरी किए थे।
पुजारी ने की सामान की शिनाख्त
मामले की पुष्टि के लिए पुलिस ने मंदिर के पुजारी (वादी मुकदमा) को मौके पर बुलाया। पुजारी ने बरामद हुए पीली धातु के घण्टे, हण्डे और त्रिशूल को अपने ही मंदिर का सामान बताया और उनकी शिनाख्त की। सामान की पहचान होने के बाद पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी करते हुए विधिक प्रक्रिया पूरी की।
पुलिस टीम की मुस्तैदी
इस सफल अनावरण में थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में चौकी प्रभारी जलीलपुर उपनिरीक्षक अजय कुमार, हेड कांस्टेबल बसन्त सिंह और हेड कांस्टेबल रजनीश राय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि मंदिर जैसी आस्था से जुड़ी जगहों पर चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया जा रहा है। फिलहाल आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। चौरहट गांव के निवासियों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।
Check Also
Close