[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

चकिया नगर में ऐसा कोई चेयरमैन पैदा नहीं हुआ जो गौरव श्रीवास्तव चेयरमैन का टक्कर ले सकेंकायस्थों की राजनीतिक भागीदारी पर नितिन नवीन से अभिषेक सिन्हा की मुलाकात“शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर वर्ष मेले, वतन पर मरने वालों का यही निशां होगा”भोजपुर: पीएम श्री बालकृष्ण +2 विद्यालय दुलारपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक का पदभार कौशलेश कुमार ने किया ग्रहणएम्बुलेंस से शराब तस्करी का खुलासा, 89.250 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार16.8 लीटर नेपाली शराब के साथ नाबालिग समेत एक गिरफ्तार, बाइक जब्त“वंदे मातरम्” के जयघोष के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा मोतिहारीकालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा 550 बैग यूरिया जब्त, चालक फरारभारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, 60 लीटर नेपाली शराब और बाइक बरामददावथ सीएचसी से निकली तिरंगा यात्रा, जयघोष से गूंजा बाजार
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

लूट कांड का महज 24 घंटे के अंदर सफल उद्भेदन, 04 अभियुक्त गिरफ्तार

लूट कांड का महज 24 घंटे के अंदर सफल उद्भेदन, 04 अभियुक्त गिरफ्तार

मोतिहारी: रामगढ़वा थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने थानान्तर्गत कांड सं०-194/26, (लूट) के वादिनी चाँदनी कुमारी, पे०-प्रदीप दास, सा०-मुरला, थाना-रामगढवा, के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया।

जिसमें बताया गया कि दिनांक-10.04.2026 को चाँदनी कुमारी अपने प्रेमी कृशु कुमार, पे०-दिलीप प्रसाद, सा०-मुरला, थाना-रामगढ़वा के साथ, उसके मित्र नेहाल आलम, पे०-मकबुल मियां, सा०-मुरला, थाना-रामगढ़वा, के सहयोग से अपने घर से नगद राशि एवं आभूषण लेकर भाग रही थी।

जिसके क्रम में रात्रि करीब-11:00 बजे मुरला रेलवे ढाला के समीप नेहाल आलम की पूर्व सुनियोजित साजिश के तहत घात लगाए बाइक सवार तीन अपराधियों द्वारा उन्हें रोककर चाकू एवं डंडे का भय दिखाते हुए नगद, आभूषण एवं मोबाइल फोन लूट लिया गया।

प्राप्त आवेदन के आलोक में वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार एक टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए।

घटना में संलिप्त 04 अभियुक्त 1. नहाल आलम, पे० मकबुल मिया, 2 इनामुल्लाह, पे०-अफजल हुसैन, 3. अरसद बाबू, पे०-समसुदीन मिया, एवं 4 रंजन कुमार, पे०-हरेद्र महतो, को 01 नथिया (सोना जैसा धातु), 02 जोड़ी पायल (चादी जैसा धातु), 01 चोटी (चादी जैसा धातु) एवं 01 मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया गया। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Check Also
Close