
स्व० अनीता देवी के प्रथम पुण्यतिथि पर हुआ बैरगनिया गौशाला परिसर में गौ भोजन के साथ श्रद्धा और सम्मान के साथ कई कार्यक्रमों का आयोजन
सीतामढ़ी बैरगनिया संवाददाता चंदन पाठक की रिपोर्ट
बैरगनिया। नगर के अशोगी निवासी शिवशंकर जायसवाल एवं रवि जायसवाल ने अपनी माताश्री स्व. अनिला देवी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर बैरगनिया नगर स्थित गौशाला परिसर में गौ भोजन के साथ श्रद्धा और सम्मान के साथ कई कार्यक्रमों का आयोजन किया।


कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन, अतिथि स्वागत, गौ माता पूजन, गौ प्रीतिभोज, दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना, स्वागत संबोधन कर्म योद्धा सम्मान, श्रद्धांजलि सभा अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य महिला पुरुष उपस्थित रहे। वक्ताओं ने श्रीमती अनिला देवी के जीवन एवं उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणादायक रहा है। पूरे कार्यक्रम का माहौल श्रद्धा, भक्ति और भावनात्मक जुड़ाव से ओत-प्रोत रहा।



















