[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अध्यक्ष में हुआ जदयू विधानमंडल दल की अहम बैठकरामगढ़ में पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध हथियार बरामदSSB की अनोखी पहल: सेवा और कर्तव्य से जीत रहा है जनता का दिल, आज इस तपती गर्मी में लोगों की बुझाई प्यासजेनिथ सोसल फाउंडेशन द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में विधायक सावित्री देवी व अन्य लोग हुए मौजूद बथनाहा थाना में मोटरसाइकिल चोरी कांड संख्या 37/26 का कुंडवा चैनपुर थाना ने किया उद्वेगणथाना चकिया गांव सोनहुल के 20 वर्ष दलित युवक लापता घर के परिजन परेशानथाना चकिया गांव सोनहुल के 20 वर्ष दलित युवक लापता घर के परिजन परेशानबैरगनिया पुलिस द्वारा छापेमारी में 200 लीटर अर्ध निर्मित देसी शराब को किया गया नष्टस्व० अनीता देवी के प्रथम पुण्यतिथि पर हुआ बैरगनिया गौशाला परिसर में गौ भोजन के साथ श्रद्धा और सम्मान के साथ कई कार्यक्रमों का आयोजनमौत बनकर खड़ा जर्जर पोल, सालों से डर में जी रहा है परिवार
कैमूरबिहारराज्य

रामगढ़ में पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध हथियार बरामद

रामगढ़ में पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध हथियार बरामद

कैमूर रामगढ़ संवाददाता मंटू प्रसाद की रिपोर्ट 

रामगढ़ (कैमूर): रविवार के दिन गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रामगढ़ थाना पुलिस ने अवैध हथियार बरामद करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम सहूका से जल्दाहा जाने वाली कच्ची सड़क के किनारे संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन हेतु पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन को देखकर एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति घबराकर भागने लगे। इस दौरान उन्होंने एक पीले रंग का बोरा सड़क किनारे फेंक दिया और फरार हो गए।

पुलिस द्वारा मौके से बरामद बोरे की तलाशी लेने पर उसमें से एक देशी कट्टा एवं एक देशी निर्मित छोटी एक नली राइफल बरामद की गई।

जांच के दौरान फरार व्यक्तियों में से एक की पहचान राकेश तिवारी, पिता मकनू तिवारी, निवासी ग्राम सहूका, थाना रामगढ़, जिला कैमूर के रूप में की गई है, जबकि दूसरा व्यक्ति अज्ञात है।

पुलिस ने इस मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Check Also
Close