[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

चकिया नगर में ऐसा कोई चेयरमैन पैदा नहीं हुआ जो गौरव श्रीवास्तव चेयरमैन का टक्कर ले सकेंकायस्थों की राजनीतिक भागीदारी पर नितिन नवीन से अभिषेक सिन्हा की मुलाकात“शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर वर्ष मेले, वतन पर मरने वालों का यही निशां होगा”भोजपुर: पीएम श्री बालकृष्ण +2 विद्यालय दुलारपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक का पदभार कौशलेश कुमार ने किया ग्रहणएम्बुलेंस से शराब तस्करी का खुलासा, 89.250 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार16.8 लीटर नेपाली शराब के साथ नाबालिग समेत एक गिरफ्तार, बाइक जब्त“वंदे मातरम्” के जयघोष के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा मोतिहारीकालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा 550 बैग यूरिया जब्त, चालक फरारभारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, 60 लीटर नेपाली शराब और बाइक बरामददावथ सीएचसी से निकली तिरंगा यात्रा, जयघोष से गूंजा बाजार
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

ढाका बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था सख्त, सुबह 8 से रात 8 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध!

ढाका बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था सख्त, सुबह 8 से रात 8 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध!

रिपोर्ट सुजीत कुमार 

मोतिहारी: ढाका बाजार में लगातार लगने वाले जाम की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। नए निर्देश के अनुसार सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक बाजार क्षेत्र में बस, ट्रक, हाइवा, ट्रैक्टर एवं जेसीबी जैसे भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा।

प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए बसों के ठहराव स्थल भी निर्धारित कर दिए गए हैं। घोड़ासहन आने-जाने वाली बसों का ठहराव ढाका-घोड़ासहन रोड स्थित ओवरब्रिज के पास किया गया है, जबकि मोतिहारी रूट की बसों का ठहराव मोतिहारी रोड स्थित ओवरब्रिज के पास निर्धारित किया गया है।

इस नई व्यवस्था से ढाका बाजार में जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रशासन ने आम लोगों और वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

Check Also
Close