[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

DM-SP की दो टूक: डीजे बजाया तो होगी कार्रवाई, मुहर्रम को लेकर सख्त निर्देश जारीलखनऊ अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत के बाद जागा प्रशासन, कोचिंग और अस्पतालों की होगी कड़ी जांचपदभार ग्रहण करने के साथ ही एक्शन मोड में जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव मोतिहारीबिहार से यूपी तक पहुंची भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर की आग, इंसाफ के लिए सड़कों पर उतरा चंदौलीअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बाबा झुमराज धाम बटिया में योग शिविर का हुआ आयोजन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीपीएम स्कूल, जहानाबाद में योग कार्यक्रम आयोजित13 साल से फरार 50 हजार का इनामी पॉक्सो आरोपी गिरफ्तार, हिमाचल में छिपा ये था शातिरघोरदौड़ पोखर की जांच करने पहुंचीं एसडीओ मंगला कुमारी, ग्रामीणों की शिकायत पर अधिकारियों ने किया निरीक्षणचन्दौली पुलिस ने रचा कीर्तिमान: जिले के सभी 16 थानों को एक साथ मिला ISO सर्टिफिकेटसड़क सुरक्षा समिति की बैठक में गुड सेमेरिटन पुरस्कार से सम्मानित हुए दो राहवीर, सांसद राधामोहन सिंह ने किया सम्मानित
जमुईबिहारराज्य

नक्सलियों द्वारा बनाए गए अवैध स्मारक को किया गया ध्वस्त 

नक्सलियों द्वारा बनाए गए अवैध स्मारक को किया गया ध्वस्त

जमुई से चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

SSB चरकापत्थर व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नक्सलियों के प्रतिक पर करारा

प्रहार करते हुए अवैध स्मारक को किया गया ध्वस्त

 जमुई 21 अप्रैल 2026 को नक्सलवाद के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति को धरातल पर उतारते हुए सशस्त्र सीमा बल 16 वीं वाहिनी चरका पत्थर ने आज एक और निर्णायक कदम उठाया ।

कार्यवाहक कमांडेंट श्री शैलेश कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर एवं कंपनी कमांडर श्री रोहित कुमार सिंह की निगरानी में सी समवाय चरका पत्थर कैंप से तकरीबन 11 किमी पूर्व दक्षिण दिशा में स्थित ग्राम रुझनिया, थाना चरकापत्थर , पंचायत रजौन में नक्सलियों द्वारा दहशत फैलाने के उद्देश्य से अवैध रूप से निर्मित स्मारक को संयुक्त अभियान में ध्वस्त कर दिया गया । यह कार्रवाई मजिस्टेड श्री मोहम्मद तारिक अनवर के उपस्थिति में सम्पन्न हुई ।

सशस्त्र सीमा बल तथा चरकापत्थर थाना की संयुक्त टीम ने कंपनी कमांडर श्री रोहित कुमार सिंह एवं थाना प्रभारी श्री रंजीत कुमार के कुशल एवं साहसिक नेतृत्व में इस अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया ।

यह संयुक्त कार्रवाई स्पष्ट संदेश देती है कि कानून व्यवस्था से ऊपर कोई नहीं है । ज्ञात हो कि इससे पूर्व भी पुलिसिया कार्रवाई करते हुए नक्सलियों की कमर तोड़ी गई है ।

16 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट श्री अनिल कुमार पठानिया के निर्देश पर दिनांक 16 / 10 / 2025 को इसी क्षेत्र से लगभग 1.5 किमी दक्षिण में सी समवाय द्वारा चलाए गए डी माइनिंग / सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों के खतरनाक मंसूबों को नाकाम करते हुए भारी मात्रा में अवैध हथियार एवं विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थी ।

जिसमे मास्केट – 02 , देशी कट्टा 01 जिंदा कारतूस – 04 जिलेटिन रॉड 42 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर – 05 इलेक्ट्रिक वायर 15 मीटर तथा सेफ्टी फ्यूज – लगभग 13 मीटर शामिल थे । कंपनी कमांडर श्री रोहित कुमार सिंह ने कहा कि सशस्त्र सीमा बल का संकल्प अटल है ।

नक्सलवाद का महिमामंडन करने वाले हर प्रतीक को मिटाया जाएगा । हम केवल सीमाओं के प्रहरी नहीं बल्कि आंतरिक सुरक्षा , शांति और विकास के भी अग्रदूत हैं ।

उन्होंने आगे कहा कि SSB और जिला पुलिस का साझा लक्ष्य हे कि जमुई को भयमुक्त ओर नक्सलमुक्त एवं विकसित जमुई का निर्माण करना । उन्होंने आमजनों से अपील करते हुए कहा है कि वे निडर होकर विकास की मुख्यधारा से जुड़ें ।

साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत निकटतम SSB कैंप अथवा चरकापत्थर थाना को दें , सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी ।

Check Also
Close