[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कोटवा PHC में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल….चोरी के मोटरसाईकिल गिरोह का खुलासाः-03 अभियुक्त गिरफ्तार…अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, लोगों को दिलाई गई शपथनीतीश नेतृत्व का बड़ा फैसला: श्रवण कुमार को सौंपी गई जदयू विधायक दल की कमाननक्सलियों द्वारा बनाए गए अवैध स्मारक को किया गया ध्वस्त ढाका बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था सख्त, सुबह 8 से रात 8 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध!बिना नेता के कमरे में गयी 90% प्रतिशत महिला राजनीति में एंट्री नहीं कर सकती’, पप्पू यादव का विवादित ब्यान, महिला आयोग ने भेजा नोटिसदरभंगा राज की संपत्ति दखल करेगी बिहार सरकार, अंतिम महारानी के निधन के बाद शुरू हुई दखल प्रक्रिया, बनाई जा रही नई नियमावलीसैयदराजा पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, 3 अभियुक्तों को दुधारी नहर से किया गिरफ्तारविरासत बचाने की गुहार: चकिया में गोंडवाना राजचिन्ह के संरक्षण के लिए आदिवासी समाज ने निकाली रैली
अरवलपटनाबिहारराज्य

नीतीश नेतृत्व का बड़ा फैसला: श्रवण कुमार को सौंपी गई जदयू विधायक दल की कमान

नीतीश नेतृत्व का बड़ा फैसला: श्रवण कुमार को सौंपी गई जदयू विधायक दल की कमान

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट

जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार द्वारा वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार को विधायक दल का नेता नियुक्त किए जाने के निर्णय का जदयू अरवल जिला इकाई ने स्वागत किया है। यह निर्णय संगठन में अनुभवी, संतुलित एवं जमीनी नेतृत्व को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

श्रवण कुमार का राजनीतिक अनुभव एवं प्रशासनिक कार्यशैली सदैव प्रभावशाली रही है। बिहार सरकार में विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी संभालते हुए उन्होंने जनसेवा, पारदर्शिता एवं विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया है। उनकी कार्यकुशलता एवं सादगीपूर्ण नेतृत्व शैली उन्हें एक विश्वसनीय नेता के रूप में स्थापित करती है।

विधायक दल के नेता के रूप में उनकी नई जिम्मेदारी पार्टी संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगी। साथ ही, विधानसभा के भीतर पार्टी की रणनीति को प्रभावी ढंग से संचालित करने एवं विधायकों के बीच समन्वय स्थापित करने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगी।

जदयू अरवल जिला इकाई का मानना है कि यह निर्णय संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करेगा तथा कार्यकर्ताओं में नया उत्साह एवं विश्वास पैदा करेगा। अनुभवी नेतृत्व के मार्गदर्शन में पार्टी भविष्य में और अधिक संगठित एवं प्रभावी भूमिका निभाने के लिए तैयार होगी।

जदयू अरवल जिला इकाई की ओर से माननीय श्रवण कुमार जी को विधायक दल का नेता बनाए जाने पर बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं। हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके कुशल नेतृत्व में पार्टी नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी तथा बिहार के विकास को नई दिशा और गति मिलेगी।

           चांद मलिक

जदयू पूर्व जिला प्रवक्ता, अरवल

Check Also
Close