[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

DM-SP की दो टूक: डीजे बजाया तो होगी कार्रवाई, मुहर्रम को लेकर सख्त निर्देश जारीलखनऊ अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत के बाद जागा प्रशासन, कोचिंग और अस्पतालों की होगी कड़ी जांचपदभार ग्रहण करने के साथ ही एक्शन मोड में जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव मोतिहारीबिहार से यूपी तक पहुंची भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर की आग, इंसाफ के लिए सड़कों पर उतरा चंदौलीअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बाबा झुमराज धाम बटिया में योग शिविर का हुआ आयोजन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीपीएम स्कूल, जहानाबाद में योग कार्यक्रम आयोजित13 साल से फरार 50 हजार का इनामी पॉक्सो आरोपी गिरफ्तार, हिमाचल में छिपा ये था शातिरघोरदौड़ पोखर की जांच करने पहुंचीं एसडीओ मंगला कुमारी, ग्रामीणों की शिकायत पर अधिकारियों ने किया निरीक्षणचन्दौली पुलिस ने रचा कीर्तिमान: जिले के सभी 16 थानों को एक साथ मिला ISO सर्टिफिकेटसड़क सुरक्षा समिति की बैठक में गुड सेमेरिटन पुरस्कार से सम्मानित हुए दो राहवीर, सांसद राधामोहन सिंह ने किया सम्मानित
अरवलबिहारराज्य

अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, लोगों को दिलाई गई शपथ

अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, लोगों को दिलाई गई शपथ

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

अरवल, 18 अप्रैल 2026: जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस के निर्देशानुसार अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर संभावित बाल विवाह की रोकथाम के उद्देश्य से प्रखंड कुर्था अंतर्गत सूर्य मंदिर प्रांगण में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान आमजनों को बाल विवाह के दुष्परिणामों, इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों एवं सामाजिक प्रभावों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों को बताया गया कि बाल विवाह न केवल बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है, बल्कि यह उनके शिक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य के अधिकारों का भी हनन करता है।

इस अवसर पर उपस्थित सभी ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों को बाल विवाह न करने एवं न होने देने की शपथ दिलाई गई। साथ ही, लोगों से अपील की गई कि यदि उनके संज्ञान में कहीं भी बाल विवाह की सूचना आए, तो वे तत्काल प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

कार्यक्रम में सूर्य मंदिर के सचिव एवं पुजारी द्वारा भी समाज में सकारात्मक संदेश देते हुए बाल विवाह के विरुद्ध आवाज उठाने की अपील की गई। माननीय प्रखंड प्रमुख एवं उप प्रमुख ने अपने संबोधन में कहा कि बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

इस जागरूकता कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय सभी कर्मीगण, विकास पथ विक्रम के सदस्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि बाल विवाह की रोकथाम हेतु निरंतर निगरानी एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, विशेषकर अक्षय तृतीया जैसे अवसरों पर, जब इस प्रकार की घटनाओं की संभावना अधिक रहती है।

Check Also
Close