सोनो पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर अवैध शराब निर्माण कर रहे कई भट्ठियों को किया ध्वस्त, सात क्विंटल जबरा महुआ विनष्ट, सात व्यक्ति गिरफ्तार

सोनो पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर अवैध शराब निर्माण कर रहे कई भट्ठियों को किया ध्वस्त, सात क्विंटल जबरा महुआ विनष्ट, सात व्यक्ति गिरफ्तार
जमुई से चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट
जमुई: सोनो थाना की पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान में बेलंबा पंचायत स्थित अमझरी गांव में अवैध शराब निर्माण कर रहे दो बड़े बड़े शराब भट्ठियों को ध्वस्त करते हुए शराब निर्माण में प्रयुक्त होने वाली तकरीबन चार क्विंटल फुला हुआ जाबा महुवा को विनिष्ट किया गया है ।
इसी प्रकार आसना लेवाड़ गांव में बडे बडे दो भट्ठियों को ध्वस्त करते हुए तकरीबन छह क्विंटल फुला हुआ जाबा महुवा को विनिष्ट करने में सफलता हासिल की गई है।
इस छापेमारी अभियान को सोनो पुलिस की बहुत बड़ी सफलता मानी जा रही है । बिहार सरकार द्वारा जारी शराब बंदी कानुन को शराब माफियाओं ने ताक पर रखकर भारी मात्रा में अवैध रूप से देशी शराब का निर्माण कर बेचा जा रहा था ।
जिसकी सुचना पाकर सोनो पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए ना सिर्फ शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया बल्कि शराब निर्माण में प्रयुक्त होने वाली भारी मात्रा में फुला हुआ जाबा महुवा को विनिष्ट कर दिया है ।
सोनो थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सोनो थाना क्षेत्र में अवैध रूप से तैयार कर रहे किसी भी शराब माफियाओं और अवैध उत्खनन कर बालु का उठाव करने वाले को कभी बख्शा नहीं जाएगा ।
थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने आगे बताया कि छापेमारी के दौरान कुल सात शराबियों को नशे की हालत में एवं न्यायालय द्वारा निर्गत एन बी डब्ल्यू के एक वारंटेड अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जमुई भेज दिया गया है ।
गिरफ्तार सभी शराबियों की पहचान तेंतरिया गांव निवासी गोवर्धन मंडल का पुत्र रामानंद मंडल , मोरबईया गांव निवासी भीखो भुल्ला का पुत्र अशोक भुल्ला , बेलंबा गांव निवासी धनपत पंडित का पुत्र नारायण पंडित , इसी गांव के शुद पंडित का पुत्र कुंदन कुमार एवं युगल भुल्ला का पुत्र खुशरु भुल्ला , छपरडीह गांव निवासी बालदेव यादव का पुत्र सुरेश यादव एवं हरिहरपुर गांव निवासी दम यादव का पुत्र नितिष कुमार तथा जमुई न्यायालय से जारी वांरंटेड अभियुक्त सोनो बाजार निवासी भोला बरनवाल का पुत्र संतोष बरनवाल शामिल हैं ।



















