[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
पटनाबिहारराज्य

रोड एक्सीडेंट में मौत पर अब मिलेंगे 8 लाख, इंश्योरेंस कंपनी 4 लाख और सरकार भी चार लाख रु देगी, CM सम्राट की बड़ी घोषणा

रोड एक्सीडेंट में मौत पर अब मिलेंगे 8 लाख, इंश्योरेंस कंपनी 4 लाख और सरकार भी चार लाख रु देगी, CM सम्राट की बड़ी घोषणा

विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ी घोषणा की। सम्राट चौधरी ने कहा कि रोड एक्सीडेंट में मौत पर पीड़ित परिवार को 8 लाख रुपए दिए जाएंगे। इसमें चार लाख रुपए बीमा कंपनी और चार लाख सरकार देगी। विधायकों की मांग पर सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सदन में कहा कि विधायकों की कई तरह की चिंता रहती थी कि जो रोड एक्सीडेंट होते हैं उनसो बीमा क्षेत्र में जाना चाहिए। हमलोगों ने तय किया है कि अब जो भी रोड एक्सीडेंट होंगे, उसमें इंश्योरेंश का भी पैसा चार लाख रुपया मिलेगा। सरकार भी अपने स्तर से चार लाख रुपए देने का काम करेगी।

सम्राट ने कहा कि कई ऐसे सेक्टर हैं जिनमें लगातार काम करने की अभी भी जरूरत है। नीतीश कुमार भी कहते थे कि जो हमारे ब्लॉक के स्कूल हैंस वहां मॉडल स्कूल की स्थापना करेंगे। जिला में जो जिला स्कूल होता है उसको पूरी तरह से व्यवस्थित करना है। ऐसी व्यवस्था करनी है कि अधिकारियों के बच्चे भी सरकारी स्कूल में पढ़ें।

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि मैं किसी को बाध्य तो नहीं कर सकता लेकिन इस सरकार को यह व्यवस्था जरूर खड़ा करना है कि ऑफिसर और मंत्री का बेटा खुद सरकारी स्कूल में पढ़ना शुरू कर दे, ऐसी व्यवस्था बनानी है। नीतीश कुमार ने स्कूलों में शिक्षक को पहुंचाया है। लगभग पांच लाख शिक्षकों की बहाली की गई। अब हम लोग इसको आगे बढ़ाएंगे।

Check Also
Close