जमुई पुलिस कप्तान विश्वजीत दयाल का बड़ा एक्शन, फिर तीन होम गार्ड को लिया हिरासत में… बारात जा रहे गाड़ी वालों से लिया था 9500₹…

जमुई पुलिस कप्तान विश्वजीत दयाल का बड़ा एक्शन, फिर तीन होम गार्ड को लिया हिरासत में… बारात जा रहे गाड़ी वालों से लिया था 9500₹…
सोनो डुमरी चेकपोस्ट पर बारात जा रही गाड़ी वालो से बसूला 9500. पहले तो 20 हजार की हुई थीं डिमांड, लेकिन…
UPI पर लिया भुगतान,
अब हो रहे परेशान?
पिछले दिनों ही चार पुलिस कर्मियों को हिरासत में लिया जा चुका है।
जमुई जिला ब्यूरो डॉ. बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट
जिला के सोनो थाना अंतर्गत डुमरी एक्साइज चेक पोस्ट पर कार्यरत जवानों पर श्याम सुंदर यादव , शास्त्री नगर, थाना नगर, जिला गिरिडीह द्वारा आरोप लगाया गया कि इनसे दिनांक 21.04.26 को रात में जबरदस्ती 15000 रुपया लिया गया है।

इसकी जांच की गई तो पाया गया कि दिनांक 21.04.26 को परिवादी 5 व्यक्ति से एक स्कॉर्पियो से तिलक समारोह में महादेव सिमरिया, जमुई जा रहे थे।

डुमरी चेक पोस्ट पर एक्साइज के 3 होमगार्ड जवानों के द्वारा परिवादी की स्कार्पियो रुकवाकर गाड़ी में सवार सभी व्यक्ति को गाड़ी से नीचे उतारकर किनारे में ले जाता है। 20000रुपया दो तभी छोड़ेंगे नहीं तो सभी को जेल भेज देंगे। परिवादी के साथ आए एक व्यक्ति को सूर्यमणि कुमार, BHG द्वारा अपने मोबाइल से दिखाए स्कैनर पर 9500 रुपया लिया गया ।

चेक पोस्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरा का अवलोकन किया गया तो 3 जवान द्वारा गाड़ी रोकते हुए देखा गया है, ये तीनों का नाम है सूर्यमणि कुमार , आशीष कुमार सिंह, नवीन कुमार सिंह।
सूर्यमणि कुमार से पूछताछ किया गया तो बताया कि मैं अपने दोस्त आदर्श प्रकाश के UPI ID पर 9500 रुपया मंगाया था। काण्ड दर्ज कर तीनों होम गार्ड जवान को गिरफ्तार किया गया है।




















