[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

DM-SP की दो टूक: डीजे बजाया तो होगी कार्रवाई, मुहर्रम को लेकर सख्त निर्देश जारीलखनऊ अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत के बाद जागा प्रशासन, कोचिंग और अस्पतालों की होगी कड़ी जांचपदभार ग्रहण करने के साथ ही एक्शन मोड में जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव मोतिहारीबिहार से यूपी तक पहुंची भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर की आग, इंसाफ के लिए सड़कों पर उतरा चंदौलीअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बाबा झुमराज धाम बटिया में योग शिविर का हुआ आयोजन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीपीएम स्कूल, जहानाबाद में योग कार्यक्रम आयोजित13 साल से फरार 50 हजार का इनामी पॉक्सो आरोपी गिरफ्तार, हिमाचल में छिपा ये था शातिरघोरदौड़ पोखर की जांच करने पहुंचीं एसडीओ मंगला कुमारी, ग्रामीणों की शिकायत पर अधिकारियों ने किया निरीक्षणचन्दौली पुलिस ने रचा कीर्तिमान: जिले के सभी 16 थानों को एक साथ मिला ISO सर्टिफिकेटसड़क सुरक्षा समिति की बैठक में गुड सेमेरिटन पुरस्कार से सम्मानित हुए दो राहवीर, सांसद राधामोहन सिंह ने किया सम्मानित
अरवलबिहारराज्य

केयाल में निःशुल्क महिला स्वास्थ्य शिविर, 60 से अधिक लोगों का हुआ उपचार

केयाल में निःशुल्क महिला स्वास्थ्य शिविर, 60 से अधिक लोगों का हुआ उपचार

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

अरवल (बिहार): परम्परा वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में, पटना मेनोपॉज सोसाइटी एवं समर्पण ट्रॉमा एंड रिसर्च सेंटर, पटना के सहयोग से केयाल गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में रविवार को निःशुल्क महिला स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में 15 विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम अपने स्टाफ के साथ मौजूद रही। शिविर के दौरान केयाल एवं आसपास के गांवों के 60 से अधिक पुरुष एवं महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, इलाज एवं परामर्श किया गया, साथ ही सभी मरीजों के बीच निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जागरूकता सत्र आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं को स्त्री रोग, हड्डी रोग, पोषण एवं सामान्य स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

इस अवसर पर पटना मेनोपॉज सोसाइटी की अध्यक्ष डॉ. नीलम सिन्हा एवं सदस्य डॉ. अंजना सिन्हा सहित कई विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित रहे। शिविर में डॉ. सुधा शर्मा, डॉ. ज्योति जैसवाल, डॉ. वी. पद्मजा, डॉ. ज़रीन रहमान, डॉ. अनीता सिन्हा, डॉ. जासित हसन, डॉ. दंत नारायण, डॉ. शुभम कुमार (दंत रोग विशेषज्ञ), डॉ. संदीप (हड्डी रोग विशेषज्ञ) एवं डायटीशियन विशेषज्ञ जॉसेफिन पीटर ने अपनी सेवाएं दीं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में केयाल गांव के विनय चंद्रवंशी का विशेष सहयोग रहा। वहीं परम्परा वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से सुदर्शन चंद्रवंशी, विजय कुमार, आनंद कुमार एवं बजरंगी कुमार का सराहनीय योगदान रहा।

संस्था के पदाधिकारियों में सीईओ महेश कुमार, अध्यक्ष मानसवी त्रिपाठी, सचिव शिव रंजन सिंह एवं निदेशक सुजीत कुमार चंद्रवंशी की सक्रिय भूमिका रही।

आयोजकों ने बताया कि इस तरह के शिविरों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बढ़ाना एवं महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम जारी रहेंगे।

 उल्लेखनीय है कि परम्परा वेलफेयर फाउंडेशन एक पंजीकृत सेक्शन-8 संस्था है, जो समाज के समग्र विकास हेतु कार्यरत है।

Check Also
Close