[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

चकिया नगर में ऐसा कोई चेयरमैन पैदा नहीं हुआ जो गौरव श्रीवास्तव चेयरमैन का टक्कर ले सकेंकायस्थों की राजनीतिक भागीदारी पर नितिन नवीन से अभिषेक सिन्हा की मुलाकात“शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर वर्ष मेले, वतन पर मरने वालों का यही निशां होगा”भोजपुर: पीएम श्री बालकृष्ण +2 विद्यालय दुलारपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक का पदभार कौशलेश कुमार ने किया ग्रहणएम्बुलेंस से शराब तस्करी का खुलासा, 89.250 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार16.8 लीटर नेपाली शराब के साथ नाबालिग समेत एक गिरफ्तार, बाइक जब्त“वंदे मातरम्” के जयघोष के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा मोतिहारीकालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा 550 बैग यूरिया जब्त, चालक फरारभारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, 60 लीटर नेपाली शराब और बाइक बरामददावथ सीएचसी से निकली तिरंगा यात्रा, जयघोष से गूंजा बाजार
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

सड़क पर चलती गाड़ियों से पार्किंग के नाम पर किसी भी अवैध वसूली पूर्णतः अवैध

सड़क पर चलती गाड़ियों से पार्किंग के नाम पर किसी भी अवैध वसूली पूर्णतः अवैध

रिपोर्ट सुजीत कुमार

पूर्वी चम्पारण जिले में सड़क पर चलती गाड़ियों से पार्किंग शुल्क अथवा नगर निकाय/जिला परिषद के टेंडर का हवाला देकर अवैध वसूली किए जाने पर कड़े निर्देश जारी किए हैं।

स्पष्ट किया गया है कि किसी भी परिस्थिति में सड़क पर चलती गाड़ियों से इस प्रकार की वसूली करना पूर्णतः अवैध है और यह कृत्य रंगदारी की श्रेणी में आता है।

सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि ऐसे मामलों में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर संबंधित व्यक्तियों को गिरफ्तार कराएँ, कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करें और अपने-अपने क्षेत्र में सतत् निगरानी रखते हुए इस प्रकार की घटनाओं को रोकें।

इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में हाल ही में चकिया अनुमण्डल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर परिषद क्षेत्र के बाइपास चौक के निकट वाहनों को रोककर अवैध वसूली कर रहे तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

इस छापेमारी में अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी की उपस्थिति में पकड़े गए युवकों के पास से वसूली की पर्चियाँ एवं नगर परिषद की 27 रसीदें बरामद हुईं।

जिला प्रशासन, पूर्वी चम्पारण आमजन से स्पष्ट रूप से अपील करता है कि सड़क पर कोई भी व्यक्ति यदि वाहन रोककर पार्किंग के नाम पर राशि की माँगे तो तत्काल 112 पर कॉल करे, स्थानीय पुलिस या प्रशासन को सूचित करें। ऐसी किसी भी अवैध वसूली के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी।

Check Also
Close