[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

DM-SP की दो टूक: डीजे बजाया तो होगी कार्रवाई, मुहर्रम को लेकर सख्त निर्देश जारीलखनऊ अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत के बाद जागा प्रशासन, कोचिंग और अस्पतालों की होगी कड़ी जांचपदभार ग्रहण करने के साथ ही एक्शन मोड में जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव मोतिहारीबिहार से यूपी तक पहुंची भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर की आग, इंसाफ के लिए सड़कों पर उतरा चंदौलीअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बाबा झुमराज धाम बटिया में योग शिविर का हुआ आयोजन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीपीएम स्कूल, जहानाबाद में योग कार्यक्रम आयोजित13 साल से फरार 50 हजार का इनामी पॉक्सो आरोपी गिरफ्तार, हिमाचल में छिपा ये था शातिरघोरदौड़ पोखर की जांच करने पहुंचीं एसडीओ मंगला कुमारी, ग्रामीणों की शिकायत पर अधिकारियों ने किया निरीक्षणचन्दौली पुलिस ने रचा कीर्तिमान: जिले के सभी 16 थानों को एक साथ मिला ISO सर्टिफिकेटसड़क सुरक्षा समिति की बैठक में गुड सेमेरिटन पुरस्कार से सम्मानित हुए दो राहवीर, सांसद राधामोहन सिंह ने किया सम्मानित
जमुईबिहारराज्य

सिकंदरा विधानसभा के पूर्व विधायक सह पूर्व मंत्री रामेश्वर पासवान का हृदयगति रुकने से हुई मौत

सिकंदरा विधानसभा के पूर्व विधायक सह पूर्व मंत्री रामेश्वर पासवान का हृदयगति रुकने से हुई मौत

जनसुराज के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष पासवान ने कहा, जिले के लिए अपूरणीय क्षति – सुभाष

आज जैसे ही आमजनता को ये जानकारी मिली कि,पूर्व मंत्री, रामेश्वर बाबू इस दुनियां में नहीं रहें, लोगों में एक तरह से शोक की लहर फैल गई।

उनके चाहने वालों को एक सदमा लग गया।

बता दें आपको की रामेश्वर पासवान कई बार सिकंदरा विधानसभा का प्रतिनिधित्व किये थे।

जनता में उनकी एक अलग पकड़ थी।

जमुई जिला ब्यूरो डॉ. बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

         जनसुराज युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद्र बोस उर्फ सुभाष पासवान ने पूर्व मंत्री रामेश्वर पासवान के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है । उन्होंने बताया कि रामेश्वर पासवान जी का व्यक्तित्व शालीन , सुशिक्षित और मृदु भाषी था । जमुई जिले के सुरक्षित क्षेत्र सिकंदरा से 20 वर्षों से भी ज्यादा समय तक प्रतिनिधित्व और कैबिनेट मंत्री से सुशोभित होना सिकंदरा प्रक्षेत्र के लिए गौरव की बात है ।

बिहार सरकार में लोक निर्माण विभाग, कल्याण विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभागों का सफलता पूर्वक उत्तरदायित्व निर्वहन उनकी कार्यकुशलता का द्योतक है । बिहार पर्यटन निगम के चेयरमैन और जद यू के प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व भी उन्होंने संभाला है ।

पासवान जी सिकंदरा प्रखंड के छोटे गांव से निकलकर अपनी कर्तव्यनिष्ठा और मृदुभाषिता के बल पर बिहार की राजनीति के प्रखर प्रतीक बनकर उभरे । आम जनमानस के लिए उनका दरवाजा सदैव खुला रहता था । आजकल के राजनीतिक ट्रेंड से अलग अपनी राजनीति में उन्होंने कभी अपने पास नशेड़ियों और अपराधियों को फटकने नहीं दिया ।

           सुभाष पासवान के साथ ही उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करनेवालों की लम्बी सूची है जिनमें प्रमुख रूप से,,,प्रकाश कुमार सिन्हा, उत्तम कुमार, सत्येंद्र कुशवाहा, नीलम मेहता,जमादार सिंह, अनिल शाह, डॉ नीलेंदु दत्त मिश्रा, डॉक्टर नीरज साह, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निर्देशक डॉ मनोज सिन्हा, रिच लुक स्कूल के निर्देशक आशीष,राहुल कुमार, प्रो. डॉक्टर शोभा कुमारी, रजनीश सिन्हा , वरीय अधिवक्ता मनोज पासवान, वरीय अधिवक्ता अमित कुमार, समेत सैकड़ों लोगों ने उनके प्रति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है और ईश्वर से प्रार्थना की है कि परिजनों को दुख की घड़ी को सहन करने की क्षमता प्रदान करें ।

Check Also
Close