[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

हसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानित
अरवलबिहारराज्य

कुर्था प्रखंड के ग्राम टाली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का जिला पदाधिकारी द्वारा किया गया निरीक्षण

कुर्था प्रखंड के ग्राम टाली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का जिला पदाधिकारी द्वारा किया गया निरीक्षण

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

अरवल, दिनांक 29 अप्रैल 2026: जिला पदाधिकारी अरवल, श्रीमती अमृषा बैंस द्वारा आज कुर्था प्रखंड अंतर्गत ग्राम टाली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण का उद्देश्य केंद्र में संचालित सेवाओं की गुणवत्ता, बच्चों एवं गर्भवती/धात्री महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा पोषण कार्यक्रमों की वास्तविक स्थिति का आकलन करना था।

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र की आधारभूत संरचना, साफ-सफाई, पेयजल एवं शौचालय व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र पर उपस्थित बच्चों की उपस्थिति, पोषाहार वितरण, टीकाकरण से संबंधित अभिलेखों तथा पंजी संधारण की भी गहन समीक्षा की।

जिला पदाधिकारी ने आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका को निर्देश दिया कि बच्चों को निर्धारित मानकों के अनुसार नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण पोषाहार उपलब्ध कराया जाए। साथ ही, बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए शैक्षणिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का आधार है, जहां से बच्चों के समुचित पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा की नींव रखी जाती है। अतः केंद्र का संचालन पूरी जिम्मेदारी एवं पारदर्शिता के साथ किया जाना सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने लाभुक महिलाओं से भी संवाद कर उन्हें मिल रही सेवाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री शैलेश कुमार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्रीमती सुनैना कुमारी ,संबंधित प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, आंगनबाड़ी सेविका एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।

जिला जन सम्पर्क कार्यालय, अरवल

Check Also
Close