[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

शिव-शक्ति के अटूट प्रेम का प्रतीक है हरितालिका व्रत, 14 सितंबर को मनेगा पर्वराष्ट्रीय लोक अदालत में उमड़ी भीड़, वाहन चालकों ने बड़ी संख्या में जमा किया जुर्मानाआर.सी.सेंट्रल स्कूल एजी कालोनी पटना के तत्वावधान में स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम संपन्नराष्ट्रीय लोक अदालत: ट्रैफिक चालान के एकमुश्त निपटान के लिए 24 विशेष काउंटर, मोतिहारी डीएम ने किया निरीक्षणबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर मनोज सिंह यादव ने पीड़ितों की सहायता की मांगबाबा झुमराज मंदिर विकास को ले कमेटी सदस्यों ने पुर्व की भॉति जारी किया मार्च महिने का हिसाबपीएनबी आरसेटी रोहतास में अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण का सफल समापनदुखद खबर: पत्नी की मौत से 30 वर्षीय सोहन मिस्त्री पर टूटा दुखों का पहाड़, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि पंकज यादव ने पहुंचकर बंधाया ढांढसजमुई जिले की आन बान शान श्री श्री 108 वैष्णवी दुर्गा मन्दिर प्रांगण में रामदास बर्णवाल की अध्यक्षता में हिसाब किताब से संबंधित हुई बैठकसिमुलतला के घने जंगल में SSB की बड़ी कार्रवाई, सुरंगनुमा ठिकाने से 3 अवैध हथियार बरामद
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

अग्निकांड पीड़ित परिवार को उपलबंध कराई गई प्रशासनिक सहायता

अग्निकांड पीड़ित परिवार को उपलबंध कराई गई प्रशासनिक सहायता

रिपोर्ट सुजीत कुमार

पूर्वी चम्पारण जिले के ढाका अनुमंडल अंतर्गत बड़हरवा फतेहपुर गाँव में गत रात्रि लगभग 1 बजे एक आवासीय भवन में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण अग्निकांड हुआ। सूचना प्राप्त होते ही अनुमंडल पदाधिकारी, ढाका के नेतृत्व में अग्निशमन की दो टीमें घटनास्थल पर तत्काल पहुँचीं और आग पर नियंत्रण पाया गया। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में तीन व्यक्तियों की असामयिक मृत्यु अत्यंत दुखद है। मृतकों में राजकुमार साह के पुत्र रुद्र कुमार (आयु 8 वर्ष) एवं पुत्री सृष्टि कुमारी (आयु 12 वर्ष), ढाका अंचल निवासी तथा प्रिंस कुमार (आयु 28 वर्ष), पुत्र शिवनाथ सिंह, घोड़ासहन निवासी, शामिल हैं। घटना में घायल राजकुमार साह का उपचार जारी है।

जिला प्रशासन द्वारा घटनास्थल का तत्काल दौरा किया गया। मृतकों के निकटतम परिजनों को आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार के प्रावधानों के अनुसार प्रत्येक को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि का चेक अनुमंडल पदाधिकारी ढाका के द्वारा उपलब्ध कराया गया।

शोकसंतप्त परिवारों के प्रति जिला प्रशासन की ओर से गहरी संवेदनाएँ व्यक्त की जाती हैं तथा यह आश्वस्त किया जाता है कि इस कठिन घड़ी में प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ है। गृह क्षति के मुआवजे का भुगतान यथाशीघ्र सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

जिला प्रशासन, पूर्वी चम्पारण, आम नागरिकों से अनुरोध करता है कि आँधी-तूफान, वज्रपात, वर्षा एवं लू जैसी आपदाओं के संबंध में आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी अलर्ट का अनुपालन करें तथा किसी भी आपातकालीन स्थिति में जिला आपातकालीन संचालन केंद्र से तत्काल संपर्क करें।

Check Also
Close