
पत्रकार सह शिक्षक चारों धाम मिश्रा ने मनाई 9 वीं शादी की सालगिरह, सुख-दुख को बताया जीवन का पहिया
दावथ (रोहतास) दावथ निवासी वरिष्ठ पत्रकार सह शिक्षक ने अपनी शादी की 9 वीं सालगिरह सादगी और भावुकता के साथ मनाई। वही भलूनी धाम पहुंचकर मां भलुनीभवानी का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया।इस अवसर पर उन्होंने सोशल मीडिया पर पत्नी के साथ तस्वीरें साझा कर अपने वैवाहिक जीवन का अनुभव व्यक्त किया।
उन्होंने दांपत्य जीवन को खूबसूरती से परिभाषित करते हुए कहा, “ज़िंदगी की गाड़ी को चलाने के लिए आज तक हम दोनों सुख और दुख के पहिए बनकर साथ चलते आ रहे हैं। कभी सुख का पहिया भारी हुआ तो दुख ने संभाला, कभी दुख का पहिया डगमगाया तो सुख ने सहारा दिया। इसी संतुलन से हमारी ज़िंदगी रूपी गाड़ी 9 साल से आगे बढ़ रही है।”
आगे के जीवन के लिए उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना और शुभचिंतकों से आशीर्वाद की कामना की। उन्होंने कहा, “आने वाले जीवन के लिए ईश्वर का प्रसाद और आप सभी के स्नेह, प्रेम व आशीर्वाद के अभिलाषी हैं।”
पोस्ट के बाद मित्रों, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों की ओर से बधाइयों का तांता लग गया। लोगों ने दंपति के सुखी, स्वस्थ और दीर्घ दांपत्य जीवन की कामना की।
स्थानीय लोगों का कहना है कि चारों धाम मिश्रा और उनकी पत्नी का आपसी तालमेल और संस्कार नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं।




















