[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
पटनाबिहारराज्य

गाड़ियों की संख्या आधी कर दी… पीएम मोदी की अपील का बिहार में असर, सम्राट कैबिनेट के मंत्रियों का बड़ा कदम

गाड़ियों की संख्या आधी कर दी… पीएम मोदी की अपील का बिहार में असर, सम्राट कैबिनेट के मंत्रियों का बड़ा कदम

रिपोर्ट सुजीत कुमार 

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया आह्वान के बाद सम्राट सरकार के मंत्री अब खुलकर समर्थन में उतर आए हैं. डिप्टी सीएम विजय चौधरी, मंत्री लेसी सिंह और मंत्री शीला मंडल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री की अपील का समर्थन करते हुए खुद से भी पहल शुरू करने की बात कही. किसी ने सरकारी वाहनों की संख्या घटाने का फैसला लिया तो किसी ने पेट्रोल बचाने और महिलाओं से सोना नहीं खरीदने की अपील कर दी।

मंत्रियों के इन बयानों के बाद बिहार की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है.डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान का पूरे देश को समर्थन करना चाहिए. उन्होंने कहा, “मैंने खुद अपने वाहनों की संख्या आधी कर दी है।

जरूरत पड़ेगी तभी सरकारी यात्रा पर जाऊंगा.” उन्होंने कहा कि जो लोग प्रधानमंत्री की इस अपील का विरोध कर रहे हैं, वे देशहित की भावना को नहीं समझ रहे हैं.मीडिया द्वारा शिक्षा मंत्री पर लग रहे।

आरोपों को लेकर सवाल पूछे जाने पर विजय चौधरी ने कहा कि सिर्फ आरोप लगा देने से कुछ नहीं होता. उन्होंने कहा, “अगर कोई सबूत है तो सामने लाइए. सबूत सही होगा तो मुकम्मल जांच होगी और कानून अपना काम करेगा.”

Check Also
Close