
झाझा संत जोसफ हेल्थ सेंटर द्वारा दिव्यांगों के लिए विशेष हेल्थ शिविर का आयोजन
बिहार राज्य संवाददाता बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट
जमुई: आज झाझा संत जोसफ हेल्थ सेंटर की सिस्टर इंचार्ज सिस्टर भव्या की निगरानी एवं उनकी मार्ग दर्शन में दिव्यांगों के लिए विशेष हेल्थ शिविर लगाया गया । इस विशेष हेल्थ शिविर का आयोजन कैथोलिक हेल्थ एसोसिएशन ऑफ इंडिया (CHAI) हिल्टन फाउंडेशन के द्वारा आयोजित की गई जिसमें विशेष रूप से वाराणसी के डॉक्टर निलेश कुमार कृत्रिम अंग एवं आर्थोटिक्स चिकित्सा विशेषज्ञ उपस्थित थे।
जिनके द्वारा कुल 60 अलग अलग अंगों से दिव्यांग पुरुष, महिला एवं बच्चे,बच्चियों के बीच व्हील चेयर,कैलीपर्स, फोल्डिंग वॉकर, क्रचेज एवं दूसरे विभिन्न प्रकार के उपकरण को झाझा के अलग अलग गांवों से आए दिव्यागों एवं विकलांगों के बीच वितरित किया गया।

इस मौके पर उपस्थित लाभार्थी एवं उनके परिवारजनों ने CHAI हेमिल्टन फाउंडेशन एवं संत जोसफ हेल्थ सेंटर झाझा के सिस्टर इंचार्ज सिस्टर भव्या एवं कृत्रिम रोग विशेषज डॉक्टर निलेश कुमार को तहे दिल से धन्यवाद दिया और अपना आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर इस विशेष शिवर के प्रभारी सिस्टर भव्या ने कहा कि शारीरिक रूप से कोई भी विकलांग न रहे यह हमारी संस्था का मुख्य उद्देश्य है,और उनके लिए जिस भी तरह की सहायता और सहयोग करने की आवश्यकता होगी।
हमारी संस्था उनके मदद के लिए कटिबद्ध है, और आपको बताते चले कि हमारी संस्था लगातार महिला, बच्चे और शारीरिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों के स्वास्थ्य के प्रति सेवा की भावना से इस मिशन को ले कर चल रही है, बस आप सबों का साथ और विश्वास चाहिए।




















