[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
पटनाबिहारराज्य

आज सभी जिलों में आंधी-बारिश… 16 में ऑरेंज, तो 22 में यलो अलर्ट; समय से पहले आएगा मॉनसून

आज सभी जिलों में आंधी-बारिश… 16 में ऑरेंज, तो 22 में यलो अलर्ट; समय से पहले आएगा मॉनसून

रिपोर्ट सुजीत कुमार 

बिहार में मौसम का मिजाज तेजी से बदल गया है. मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के सभी 38 जिलों के लिए आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है. बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और स्थानीय मौसमी परिस्थितियों के कारण उत्तर-पूर्व बिहार में प्री-मानसून पूरी तरह सक्रिय है।

इसके प्रभाव से 16 मई की सुबह से लेकर 17 मई की सुबह तक पूरे प्रदेश में तेज आंधी और आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग ने सूबे के 16 जिलों में गंभीर स्थिति को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. प्रभावित होने वाले मुख्य जिले हैं:

उत्तर और पश्चिमी बिहार: पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण.
दक्षिण और मध्य बिहार: भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, अरवल और औरंगाबाद.
पूर्वी बिहार: खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई.

इनके अलावा राज्य के बाकी बचे 22 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है. जहां मध्यम से तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।

बिहार के लिए एक राहत भरी खबर यह है कि इस साल मानसून अपने तय समय से 4 दिन पहले दस्तक दे सकता है. आमतौर पर बिहार में मानसून 12 से 15 जून के बीच आता है, लेकिन इस बार इसके 8 से 10 जून के बीच पहुंचने की संभावना है. इसकी वजह यह है कि मानसून 26 मई को ही केरल पहुंच रहा है, जो कि तय समय से 5 दिन पहले है।

मौसम विभाग ने किया सावधानः

मौसम विभाग की ओर से आम जनजीवन की सुरक्षा को देखते हुए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. खराब मौसम के दौरान सुरक्षित रहने के लिए निम्नलिखित बातों का खास ध्यान रखें:

सुरक्षित स्थानों पर लें शरण: आंधी, तूफान या बिजली कड़कने के दौरान खुले में बिल्कुल न रहें. तुरंत किसी सुरक्षित और पक्के मकान के भीतर चले जाएं।

पेड़ों और खंभों से रहें दूर: मौसम खराब होने पर पेड़ों, बिजली के खंभों, ऊंचे टावरों या बड़े विज्ञापन होर्डिंग्स के नीचे खड़े होने से बिल्कुल बचें, क्योंकि इनके गिरने या इन पर बिजली गिरने का सबसे ज्यादा खतरा रहता है।

किसानों के लिए विशेष हिदायत: खेतों में काम कर रहे किसान मौसम बदलते ही तुरंत सुरक्षित स्थानों पर लौट जाएं. इसके साथ ही, खेतों या खलिहानों में रखी अपनी कटी हुई फसलों को तिरपाल या प्लास्टिक से अच्छी तरह ढक दें ताकि उन्हें भीगने और नुकसान होने से बचाया जा सके।

इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग बंद करें: वज्रपात (आकाशीय बिजली) की स्थिति में घरों के भीतर रहें। सुरक्षा के लिहाज से टीवी, फ्रिज, कंप्यूटर और वाशिंग मशीन जैसे बिजली से चलने वाले उपकरणों के प्लग मुख्य बोर्ड से निकाल दें ताकि शॉर्ट-सर्किट से बचा जा सके.

Check Also
Close