[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

लक्ष्मी नारायण स्वामी जी महाराज ने मां भलुनीभवानी के दरबार में किया दर्शन-पूजन, भक्तों को दिया धर्म और मर्यादा के मार्ग पर चलने का संदेशकुर्था प्रखंड के मानिकपुर पंचायत में सहयोग शिविर का निरीक्षण: जनसेवा, सुशासन और विकास का सशक्त उदाहरणमहिला चैकिंग स्टॉफ का जलवा, 2026/2027 वित्तीय वर्ष में रेलवे के खजाने को भर दिया, 38 लाख 91 हजार, 890 रुपए जुर्माने के रूप में वसूलीढाका, रक्सा रहीमपुर स्थित चप्पल फैक्ट्री में हुई जांच, अग्नि सुरक्षा मानकों के पालन का दिया गया निर्देशरेल यात्रियों के लिए एक बड़ी सौगात, झाझा होकर तिरुपति बालाजी जाने के लिए एक नई ट्रेन चलेगी।रक्सौल से विदा हुए प्रशिक्षु IPS हेमंत कुमार सिंह, बेहतर पुलिसिंग के लिए लोगों ने सराहासामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत प्रत्येक माह की 10 तारीख को लाभार्थियों के खातों में राशि का भुगतान हर हाल में सुनिश्चित किया जाए तथा इसमें किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर गायत्री परिवार जहानाबाद की जन-जागरूकता रैलीबांकीपुर उपचुनाव: एक विधायक चुनने का चुनाव या बिहार की तकदीर बदलने की महापरीक्षा?राष्ट्रप्रेम एवं जनसेवा को समर्पित समीक्षा बैठक 
पटनाबिहारराज्य

बांकीपुर उपचुनाव: एक विधायक चुनने का चुनाव या बिहार की तकदीर बदलने की महापरीक्षा?

बांकीपुर उपचुनाव: एक विधायक चुनने का चुनाव या बिहार की तकदीर बदलने की महापरीक्षा?

रिपोर्ट बिरेंद्र चंद्रवंशी 

पटना की बांकीपुर सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है। एक कड़वा और सीधा सच सुनिए…इस चुनाव में न तो भाजपा के जीतने से सरकार को कोई फर्क पड़ेगा और न ही राजद-कांग्रेस के जीतने से बिहार की सरकार गिरेगी।
तो फिर यह चुनाव इतना खास क्यों है? एक बार ठंडे दिमाग से सोचिए…यदि इस उपचुनाव के जरिए प्रशांत किशोर (PK) बिहार विधानसभा पहुंच जाते हैं तो बिहार की राजनीति पर इसका क्या असर होगा?
प्रशांत किशोर को यदि सिर्फ विधायक-सांसद या मंत्री बनना होता तो यह उनके लिए बाएं हाथ का खेल था।

उन्हें गांवों की खाक छानने की जरूरत नहीं थी, देश के 13 मुख्यमंत्रियों को कुर्सी तक पहुंचाने वाला इंसान चाहता तो खुद किसी भी राज्य से रातों-रात राज्यसभा पहुंच सकता था लेकिन प्रशांत किशोर का लक्ष्य कोई मंत्री पद या सत्ता का सुख भोगना है ही नहीं।
यह PK को विधायक बनाने का नहीं बिहार के हक का चुनाव है!
पिछले तीन दशकों से बिहार की विधानसभा में सिर्फ जाति, धर्म और तुष्टीकरण पर कीचड़ उछाला गया है। क्या कभी युवाओं के पलायन, वर्ल्ड क्लास स्कूलों या अस्पतालों पर गंभीर रोडमैप बना?
जब प्रशांत किशोर विधानसभा के भीतर बैठेंगे, तो बिहार की राजनीति का एजेंडा बदल जाएगा।
सदन के अंदर जब वह आंकड़ों, फैक्ट्स और विज़न के साथ बोलेंगे, तो सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को अपनी जातियों की चादर छोड़कर विकास, शिक्षा और रोजगार पर बात करनी ही पड़ेगी। वह अकेले पूरे बिहार के हक की गूंज बनेंगे।
बांकीपुर के भाई-बहनों, अब फैसला आपके हाथ में है…
इस बार मजबूरी में नहीं, बदलाव के लिए वोट कीजिए। क्या आपको भी लगता है कि प्रशांत किशोर का विधानसभा पहुंचना बिहार के भविष्य के लिए क्रांतिकारी कदम होगा?
अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें और इसे शेयर करें!

Check Also
Close