[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

लक्ष्मी नारायण स्वामी जी महाराज ने मां भलुनीभवानी के दरबार में किया दर्शन-पूजन, भक्तों को दिया धर्म और मर्यादा के मार्ग पर चलने का संदेशकुर्था प्रखंड के मानिकपुर पंचायत में सहयोग शिविर का निरीक्षण: जनसेवा, सुशासन और विकास का सशक्त उदाहरणमहिला चैकिंग स्टॉफ का जलवा, 2026/2027 वित्तीय वर्ष में रेलवे के खजाने को भर दिया, 38 लाख 91 हजार, 890 रुपए जुर्माने के रूप में वसूलीढाका, रक्सा रहीमपुर स्थित चप्पल फैक्ट्री में हुई जांच, अग्नि सुरक्षा मानकों के पालन का दिया गया निर्देशरेल यात्रियों के लिए एक बड़ी सौगात, झाझा होकर तिरुपति बालाजी जाने के लिए एक नई ट्रेन चलेगी।रक्सौल से विदा हुए प्रशिक्षु IPS हेमंत कुमार सिंह, बेहतर पुलिसिंग के लिए लोगों ने सराहासामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत प्रत्येक माह की 10 तारीख को लाभार्थियों के खातों में राशि का भुगतान हर हाल में सुनिश्चित किया जाए तथा इसमें किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर गायत्री परिवार जहानाबाद की जन-जागरूकता रैलीबांकीपुर उपचुनाव: एक विधायक चुनने का चुनाव या बिहार की तकदीर बदलने की महापरीक्षा?राष्ट्रप्रेम एवं जनसेवा को समर्पित समीक्षा बैठक 
पटनाबिहारराज्य

रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी सौगात, झाझा होकर तिरुपति बालाजी जाने के लिए एक नई ट्रेन चलेगी।

रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी सौगात, झाझा होकर तिरुपति बालाजी जाने के लिए एक नई ट्रेन चलेगी।

बिहार राज्य संवाददाता डॉ बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

दरभंगा-समस्तीपुर-बरौनी-झाझा-धनबाद-रांची-राउरकेला-रायपुर-सिकंदराबाद के रास्ते रक्सौल और तिरुपति के मध्य एक नई एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन शुरू।

यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रक्सौल और तिरूपति के मध्य दिनांक 01.06.2026 से एक नई साप्ताहिक ट्रेन 17434/17433 रक्सौल-तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है । यह नई ट्रेन रक्सौल से प्रत्येक गुरूवार को तथा तिरूपति से प्रत्येक सोमवार को परिचालित की जाएगी ।

 इस नई ट्रेन का परिचालन दरभंगा-समस्तीपुर-बरौनी-झाझा-धनबाद-रांची- राउरकेला-बिलासपुर-रायपुर-गोंदिया-सिकंदराबाद के रास्ते किया जाएगा । इस नई ट्रेन में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के 03, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी को 05, शयनयान श्रेणी के 10, सामान्य श्रेणी के 04 कोच एवं एसएलआरडी के 02 कोच सहित कुल 24 कोच होंगे ।

गाड़ी सं. 17433 तिरूपति-रक्सौल एक्सप्रेस दिनांक 01.06.2026 से प्रत्येक सोमवार को तिरूपति से 08.15 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए बुधवार को 03.45 बजे धनबाद, 08.00 बजे झाझा, 08.51 बजे किउल, 10.40 बजे बरौनी, 12.15 बजे समस्तीपुर, 13.28 बजे दरभंगा एवं 14.55 बजे सीतामढ़ी रुकते हुए 17.00 बजे रक्सौल पहुंचेगी ।

इसी तरह गाड़ी सं. 17434 रक्सौल-तिरूपति एक्सप्रेस दिनांक 04.06.2026 से प्रत्येक गुरूवार को रक्सौल से 03.15 बजे खुलकर 04.42 बजे सीतामढ़ी, 07.00 बजे दरभंगा, 08.13 बजे समस्तीपुर, 09.20 बजे बरौनी, 10.38 बजे किउल, 12.20 बजे झाझा एवं 16.15 बजे धनबाद सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए शनिवार को 09.30 बजे तिरूपति पहुंचेगी ।

Check Also
Close