[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

चकिया नगर में ऐसा कोई चेयरमैन पैदा नहीं हुआ जो गौरव श्रीवास्तव चेयरमैन का टक्कर ले सकेंकायस्थों की राजनीतिक भागीदारी पर नितिन नवीन से अभिषेक सिन्हा की मुलाकात“शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर वर्ष मेले, वतन पर मरने वालों का यही निशां होगा”भोजपुर: पीएम श्री बालकृष्ण +2 विद्यालय दुलारपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक का पदभार कौशलेश कुमार ने किया ग्रहणएम्बुलेंस से शराब तस्करी का खुलासा, 89.250 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार16.8 लीटर नेपाली शराब के साथ नाबालिग समेत एक गिरफ्तार, बाइक जब्त“वंदे मातरम्” के जयघोष के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा मोतिहारीकालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा 550 बैग यूरिया जब्त, चालक फरारभारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, 60 लीटर नेपाली शराब और बाइक बरामददावथ सीएचसी से निकली तिरंगा यात्रा, जयघोष से गूंजा बाजार
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

ढाका, रक्सा रहीमपुर स्थित चप्पल फैक्ट्री में हुई जांच, अग्नि सुरक्षा मानकों के पालन का दिया गया निर्देश

ढाका, रक्सा रहीमपुर स्थित चप्पल फैक्ट्री में हुई जांच, अग्नि सुरक्षा मानकों के पालन का दिया गया निर्देश

रिपोर्ट सुजीत कुमार 

मोतिहारी: ढाका प्रखंड अंतर्गत रक्सा रहीमपुर स्थित एक चप्पल फैक्ट्री में संबंधित विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा निरीक्षण एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान फैक्ट्री परिसर में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों, आपातकालीन निकास व्यवस्था तथा सुरक्षा मानकों की विस्तृत जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में बचाव एवं राहत कार्यों की जानकारी दी तथा मॉक ड्रिल के माध्यम से आपदा प्रबंधन की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने फैक्ट्री प्रबंधन को अग्नि सुरक्षा से जुड़े सभी मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

साथ ही कहा गया कि कार्यस्थल पर अग्निशमन यंत्रों को हमेशा क्रियाशील स्थिति में रखा जाए, कर्मचारियों को समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जाए तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध रहें। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इस मौके पर फैक्ट्री प्रबंधन एवं संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Check Also
Close