[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

जमुई के लोकप्रिय जिलाधिकारी नवीन ने चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर का किया उद्घाटनभारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप के घर जल्द ही बजने वाली है शहनाई, अरवल डीएम SP के पास पहुंच शादी के कार्डथाना चकिया के (SHO) अर्जुन सिंह पुलिस , जनमानस में अच्छा व्यवहारबिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी ने सिमुलतला स्थित स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ का किया निरीक्षणजमुई जिला के जिला विधिज्ञ संघ ने रचा इतिहास, आम सभा में सैकड़ों अधिवक्ताओं के सामने ऐतिहासिक बजट पारितजनता के दरबार में मोतिहारी जिला प्रशासन कार्यक्रम अंतर्गत कुल 63 आवेदन हुए प्राप्तप्रेम प्रसंग में कुम्हेनी डैम से एक युवक का मिला शव, जांच में जुटी पुलिसरौशन आनंद सर को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिजजनसुनवाई पोर्टल पर पुलिस द्वारा लेखपाल से बिना वास्तविक जांच कराए फर्जी या गोल-मटोल रिपोर्ट अपलोड कर दी गई है।चंदौली कोतवाली थाना चकिया के राजनाथ व दूधनाथ का बेचा हुआ जमीन का हुआ पर्दाफाश जांच रिपोर्ट में हुआ खुलासा
जमुईबिहारराज्य

जमुई के लोकप्रिय जिलाधिकारी नवीन ने चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर का किया उद्घाटन

जमुई के लोकप्रिय जिलाधिकारी नवीन ने चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर का किया उद्घाटन

जमुई जिला ब्यूरो डॉ बीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट

चैंबर ऑफ कॉमर्स के इस अनूठे कार्यक्रम का सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।

हर सामाजिक कार्यों में चैम्बर के अधिकारी, बढ़ चढ़ कर लेते हैं हिस्सा।

सामाजिक कार्यों में इनकी है एक अलग पहचान, अच्छे कार्य ही इन्सान को बनाते हैं महान

जिला पदाधिकारी श्री नवीन ने कहा, स्वास्थ्य ही धन है।

चैंबर के अध्यक्ष डॉ सुनील बर्नवाल, सचिव नितेश केशरी, अमित कुमार, मनीष कुमार ने समेत अन्य ने खूब बहाया पसीना।

जमुई: आज जिले के चैंबर ऑफ़ कॉमर्स जमुई के तत्वावधान में नेत्र सह स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन स्थानीय जय हिंद धर्मशाला, जमुई में किया गया। शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी श्री नवीन ने फीता काटकर किया।

श्री नवीन को चेंबर के अध्यक्ष सुनील बरनवाल, सचिव नितेश कुमार केसरी, उपाध्यक्ष मनीष कुमार, सह सचिव रंजन कुमार, कोषाध्यक्ष अमित कुमार एवं चेंबर के संस्थापक सह पूर्व अध्यक्ष सुखदेव प्रसाद केसरी ने अंग वस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर संयुक्त रूप से सम्मानित किया। श्री नवीन ने उपस्थित लोगों को संबोधन करते हुए कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है।

इसके नजरअंदाज करने से ही शरीर में अनेक प्रकार की कि बीमारियां होती है इसलिए ऐसे आयोजन निरंतर होती रहनी चाहिए। उन्होंने जमुई चेंबर ऑफ कॉमर्स, जमुई की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से खासकर निम्न वर्ग के लोगों को निशुल्क जांच शिविर का भरपूर सहयोग मिलता है।

उन्होंने निरंतर ऐसे आयोजन करने की बात कही। इस जांच शिविर में अखंड ज्योति आंख हॉस्पिटल के द्वारा निशुल्क नेत्र जांच किया गया जिसमें कुल 120 आंख से पीड़ित रोगियों का इलाज किया गया। जिसमें लगभग 20 मरीजों में मोतियाबिंद के बीमारी पाई गई।

जिसका रजिस्ट्रेशन कराकर मोतियाबिंद जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज 20-6.2026 को कराया जाएगा तो दूसरी ओर स्वास्थ्य जांच शिविर में जाने-माने फिजिशियन मन्नत हॉस्पिटल के डॉक्टर निखिल नीलेश के द्वारा लगभग 55 मरीजों का इलाज किया गया एवं अविष्कर डायग्नोस्टिक की ओर से लैब टेस्ट की व्यवस्था की गई थी।

जिसमें लगभग 60 लोगों का रक्त जांच किया गया जिसे उचित सलाह देते हुए डॉक्टर परामर्श की बात कही गई। सैकड़ो की संख्या में व्यवसाईयों एवं शहर के नागरिकों ने इस निशुल्क जांच का लाभ उठाकर आयोजक जमुई चैंबर ऑफ़ कॉमर्स, जमुई को धन्यवाद दिया।

इस कार्यक्रम में जमुई चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सुनील बरनवाल सचिव नितेश कुमार केसरी, कोषाध्यक्ष अमित कुमार उपाध्यक्ष मनीष कुमार, सहसचिव रंजन कुमार, संरक्षक नीतीश कुमार संरक्षक जयप्रकाश बरनवाल, श्रीकांत केसरी, सुजीत विश्वकर्मा, किट्टू कुमार भगत, महेंद्र बरनवाल, राजेश कुमार, भोला रजक, अरविंद केसरी, महेंद्र बरनवाल, समाजसेवी राजीव रंजन भालोटिया, बच्चन सिंह, ब्रजेश बरनवाल, वरिष्ठ व्यवसाई विजय कुमार सर्राफ, अशोक कुशवाहा, धनुषधारी प्रसाद वर्मा के अलावा सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित हुए।

Check Also
Close