कुण्डवा चैनपुर थाना द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी में दो जगह से भारी मात्रा में शराब सहित तीन गिरफ़्तार

कुण्डवा चैनपुर थाना द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी में दो जगह से भारी मात्रा में शराब सहित तीन गिरफ़्तार
रिपोर्ट सुजीत कुमार
मोतिहारी: सिकरहना: ढाका प्रखंड क्षेत्र कुण्डवा चैनपुर थाना अंतर्गत गुप्त सूचना के आधार पर दो जगह पर शराब की छापेमारी की गई।
जिसमें से पहले स्थान से एक प्लैटिना मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति जिसका नाम सुरेश भगत पिता लक्ष्मण भगत घर लाल टोला लखौरा थाना घोड़ासहन के पास से 12 बोतल ब्लैक डक प्रीमियम बेल्ट माल्ट अंग्रेजी शराब कुल मात्रा 4.50 लीटर एवं मोटरसाइकिल एवं दूसरे जगह गुरहनवा गांव के पास से दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
जिसका नाम बिट्टू शाह उम्र 32 वर्ष पिता दशरथ साह एवं दूसरे व्यक्ति का नाम मनोज महतो उम्र करीब 37 वर्ष पिता साहब जय महतो दोनों ग्राम फुलवरिया थाना ढाका जिला पूर्वी चंपारण के पास से कुल 126 लीटर नेपाली देसी शराब एवं एक साइकिल बरामद किया गया इसके उपरांत कांड दर्ज अग्रिम कार्रवाई की जा रही है l




















