[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

हसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानित
बिहारराज्यसीतामढ़ी

बैरगनिया नगर परिषद के वार्ड नंबर 1, 2, 3, 4 में नगर सहयोग का शिविर हुआ आयोजन

बैरगनिया नगर परिषद के वार्ड नंबर 1, 2, 3, 4 में नगर सहयोग का शिविर हुआ आयोजन

जिस में हर समस्या का समधान हेतु पदाधिकारी बैठे थे।

आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं योजनाओं के लाभ पहुंचाने को लेकर सरकार प्रतिबद्ध

बैरगनिया सीतामढ़ी संवाददाता चंदन पाठक की रिपोर्ट 

बैरगनिया सीतामढ़ी: 16 जून 2026 सहयोग शिविर” कार्यक्रम में लेंगे भाग। गौरतलब हो कि राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में आज जिले के हर प्रखंडो में सहित जिले के सभी नगर परिषद के 26 वार्डो में भी “सहयोग शिविर” का आयोजन किया जा रहा है।

जिसका उद्देश्य ग्रामीण/शहरी क्षेत्रों में आमजन की समस्याओं का त्वरित निष्पादन, सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन तथा जनता एवं प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। यह शिविर प्रत्येक माह के प्रथम एवं तीसरे मंगलवार को आयोजित होगी।

सहयोग शिविर के माध्यम से राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, जन वितरण प्रणाली, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, भूमि विवाद, पेंशन, आवास एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

संबंधित विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पूरी तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ आमजनों की समस्याओं के निराकरण हेतु निर्देशित किया गया है।

जिला प्रशासन ने संबंधित पंचायतों/वार्डो के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को प्रशासन के समक्ष रखें तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।

जिस में पदाधिकारी मौजूद थे! सभापति सिंधु गुप्ता उपसभापति धीरज कुमार सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार सुमन, सिटी मैनेज़र सुमंत कुमार सिंह, स्वच्छता प्राधिकारी प्रभात कुमार पाल,श्री सुभाष चंद्र यादव जिला मत्स्य पदाधिकारी,एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। जनता अपनी अपनी समस्या को लेकर पदाधिकारी को आवेदन दें रहें थे।

Check Also
Close