[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

इंसानियत हुई शर्मसार, पशु के पैर बांधकर दुष्कर्म पशु मालिक ने बताया आपबीतीBreaking 45 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक भी जब्त, जितना थाना क्षेत्र से बड़ी कार्रवाईशेखपुरा -वायरल वीडियो के बाद बरबीघा-क़ुतुबचक कांड चर्चा का विषय, सनकी -राहुल ने -हथियार लहराया- एक युवक को तलवार से काटा तीन उंगलियांकुंडवा चैनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरी की बाइक के साथ दो धराए, चेसिस नंबर में मिली गड़बड़ीमोतिहारी में “विकसित भारत संकल्प सम्मेलन” का भव्य आयोजन, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर हुई चर्चाफरार चल रहे दो आरोपियों को बंजरिया पुलिस ने दबोचा, न्यायिक प्रक्रिया शुरूकेसरवानी वैश्य पंचायत समिति चुनाव 2026: नामांकन वापसी के बाद अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में, 21 जून को होगा मतदानफुस की झोपड़ी में गुजर बसर करने वाले ठेला चालक मजदूर की बेटी बिहार पुलिस में सिपाही पद पर चयनित, पिता का सपना हुआ पूरा बैरगनिया नगर परिषद के वार्ड नंबर 1, 2, 3, 4 में नगर सहयोग का शिविर हुआ आयोजनहौसला हो तो ऐसा! प्रधान की सोच ने बदल दी करवादिया के इस गांव की तस्वीर,
जमुईबिहारराज्य

केसरवानी वैश्य पंचायत समिति चुनाव 2026: नामांकन वापसी के बाद अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में, 21 जून को होगा मतदान

केसरवानी वैश्य पंचायत समिति चुनाव 2026: नामांकन वापसी के बाद अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में, 21 जून को होगा मतदान

बिहार राज्य संवाददाता डॉ बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

महाराजगंज, 18 जून 2026, केसरवानी वैश्य पंचायत समिति के सत्र 2026–2028 के लिए होने वाले चुनाव के तहत 21 जून 2026 (रविवार) को मतदान कराया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 18 जून 2026 (गुरुवार) को नामांकन वापसी की अंतिम तिथि थी, लेकिन किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया।

चुनाव पदाधिकारी श्रीकांत केशरी ने जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन वापसी नहीं होने के कारण अब अध्यक्ष पद के लिए कुल चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपना भाग्य आजमाएंगे।

उन्होंने बताया कि सभी प्रत्याशियों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। चुनाव को लेकर समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

गौरतलब है कि 17 जून 2026 को अध्यक्ष पद के लिए चार, जबकि सचिव पद एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए एक-एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया था। दोनों पदों पर केवल एक-एक उम्मीदवार होने के कारण चुनाव सिर्फ अध्यक्ष पद के लिए कराया जाएगा।

चार उम्मीदवारों के बीच होने वाले इस मुकाबले से केसरवानी वैश्य पंचायत समिति, महाराजगंज का चुनाव इस बार काफी दिलचस्प होने की संभावना जताई जा रही है।

Check Also
Close