सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में गुड सेमेरिटन पुरस्कार से सम्मानित हुए दो राहवीर, सांसद राधामोहन सिंह ने किया सम्मानित

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में गुड सेमेरिटन पुरस्कार से सम्मानित हुए दो राहवीर, सांसद राधामोहन सिंह ने किया सम्मानित
रिपोर्ट सुजीत कुमार
मोतिहारी, 20 जून 2026। जिला परिवहन कार्यालय, पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) में शनिवार को माननीय सांसद राधा मोहन सिंह की अध्यक्षता में संसद सदस्य सड़क सुरक्षा समिति की द्वितीय त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान जिले में संचालित सड़क सुरक्षा गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों का विश्लेषण करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को समय पर चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने वाले दो समाजसेवियों को “राहवीर गुड सेमेरिटन पुरस्कार” से सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वालों में केसरिया थाना क्षेत्र के राजपुर निवासी श्री बिहारी बैठा तथा केसरिया प्रखंड के कढ़ान निवासी श्री नितेश कुमार सिंह शामिल हैं। दोनों को यह सम्मान शनिवार को आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सांसद राधामोहन सिंह के हाथों प्रदान किया गया।
सम्मान स्वरूप दोनों को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर उनके सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की गई। सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद कर मानवता की मिसाल पेश करने वाले इन दोनों राहवीरों की पहल को बैठक में विशेष रूप से सराहा गया।




















