[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

DM-SP की दो टूक: डीजे बजाया तो होगी कार्रवाई, मुहर्रम को लेकर सख्त निर्देश जारीलखनऊ अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत के बाद जागा प्रशासन, कोचिंग और अस्पतालों की होगी कड़ी जांचपदभार ग्रहण करने के साथ ही एक्शन मोड में जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव मोतिहारीबिहार से यूपी तक पहुंची भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर की आग, इंसाफ के लिए सड़कों पर उतरा चंदौलीअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बाबा झुमराज धाम बटिया में योग शिविर का हुआ आयोजन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीपीएम स्कूल, जहानाबाद में योग कार्यक्रम आयोजित13 साल से फरार 50 हजार का इनामी पॉक्सो आरोपी गिरफ्तार, हिमाचल में छिपा ये था शातिरघोरदौड़ पोखर की जांच करने पहुंचीं एसडीओ मंगला कुमारी, ग्रामीणों की शिकायत पर अधिकारियों ने किया निरीक्षणचन्दौली पुलिस ने रचा कीर्तिमान: जिले के सभी 16 थानों को एक साथ मिला ISO सर्टिफिकेटसड़क सुरक्षा समिति की बैठक में गुड सेमेरिटन पुरस्कार से सम्मानित हुए दो राहवीर, सांसद राधामोहन सिंह ने किया सम्मानित
टॉप न्यूज़पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

पदभार ग्रहण करने के साथ ही एक्शन मोड में जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव मोतिहारी

पदभार ग्रहण करने के साथ ही एक्शन मोड में जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव मोतिहारी

रिपोर्ट सुजीत कुमार 

मोतिहारी: जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव आज पदभार ग्रहण करने के साथ ही एक्शन मोड में दिखे। उनके द्वारा समाहरणालय मुख्य भवन स्थित स्थापना शाखा, नजारत शाखा, सामान्य शाखा एवं आपदा प्रबंधन शाखा का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान शाखा में कार्यरत कर्मियों से परिचय प्राप्त किया गया और उनको आवंटित कार्य की जानकारी ली गई। इस दौरान कार्यालय के प्रधान सहायक को सही तरीके से कार्य पुस्तक (लॉग बुक) संधारित करने का निर्देश दिया गया ताकि यह पता चल सके कि किस सहायक के पास कितना कार्य लंबित है और उसका सही तरीके से अनुश्रवण किया जा सके।

डीएम के द्वारा कार्यालय को स्वच्छ बनाए रखने, कार्यालय में अनावश्यक लोगों के प्रवेश को वर्जित करने एवं कार्यालय कार्य संस्कृति में आवश्यक सुधार लाने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने कहा कि सभी कार्यालय कर्मी समय से कार्यालय आएं, अपना बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करें और जनता के आवेदनों के निष्पादन को प्राथमिकता देते हुए उसका गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करें।
उन्होंने कहा कि सभी कार्यालयों का समय-समय पर निरीक्षण किया जाएगा।


निरीक्षण के समय सहायक समाहर्ता श्री राज कृष्ण झा, वरीय उप समाहर्ता श्रीमती प्रेमलता, प्रभारी पदाधिकारी आपदा प्रबंधन श्री अखिलेश कुमार एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री ज्ञानेश्वर प्रकाश उपस्थित थे।

Check Also
Close