
17वें स्थापना दिवस पर धूमधाम से मनाया गया श्री श्री 108 शनिदेव मंदिर का वार्षिकोत्सव
जमुई जिला ब्यूरो डॉ बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट
सोमवार, 29 जून 2026 को श्री श्री 108 शनिदेव जी महाराज मंदिर का 17वाँ स्थापना दिवस मंदिर प्रांगण में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर भगवान शनिदेव की पूजा-अर्चना में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान विधिवत पूजन, हवन एवं महाआरती का आयोजन किया गया। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। पूरे आयोजन में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने मंदिर की समृद्धि एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस धार्मिक आयोजन में मुख्य यजमान की भूमिका कुंज बिहारी चौधरी ने निभाई। कार्यक्रम में उदयशंकर झा, सौरभ झा, मोती सिंघानिया, प्रशांत सुल्तानिया, रवि साव, ऋषभ गोयल, मंदिर के पुजारी मनोज शर्मा, दिलीप झा, कुलदीप झा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
मंदिर समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।




















