[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

हसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानित
बिहारराज्यसीतामढ़ी

पेपर लीक और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, बैरगनिया में प्रधानमंत्री व शिक्षा मंत्री का पुतला दहन

पेपर लीक और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, बैरगनिया में प्रधानमंत्री व शिक्षा मंत्री का पुतला दहन

बैरगनिया संवाददाता 

सीतामढ़ी, बैरगनिया: पेपर लीक, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष संतोष पासवान के नेतृत्व में बैरगनिया में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रखंड अध्यक्ष संतोष पासवान ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक से लाखों युवाओं का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। साथ ही डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आम जनता और किसानों की परेशानी बढ़ गई है। महंगाई और बेरोजगारी के कारण युवा सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है और देश की वर्तमान स्थिति के लिए प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक पेपर लीक पर प्रभावी रोक नहीं लगती, महंगाई पर नियंत्रण नहीं होता और युवाओं को रोजगार उपलब्ध नहीं कराया जाता, तब तक पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा।

प्रदर्शन में जगदीश झा, बृजमोहन मंडल, धीरेन्द्र कुमार साहू, रामसेवक पासवान, सचिन्द्र राम, दिनेश महतो, सुरेश यादव, मुंद्रिका पासवान, अंसार अंसारी, रंजीत पासवान, मो. अमरूल सहित प्रखंड के अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also
Close