[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पोषण मेला का भव्य आयोजन, पोषण मेले में सजे सेहतमंद व्यंजन, स्वस्थ जीवन का दिया संदेशझाझा में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंतीवंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर झाझा में भव्य आयोजनबेस्ट टू आर्ट प्रतियोगिता में 10 स्कूलों के 266 बच्चों ने भाग लियासारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू, 29 सितंबर से नामांकनजमुई की घटना से मर्माहत है महिला समाज: आकांक्षा किरण, नगर परिषद् सदस्यफंदे से लटकती मिली महिला की लाश, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोपएमएलसी बना तो हर स्नातक को दिलाऊंगा 5 लाख का ब्याज मुक्त ऋण: रजनीश रंजनबाबा झुमराज मंदिर बटिया की अप्रैल-मई की आय-व्यय का ब्योरा सार्वजनिकभारत-नेपाल सीमा के पास 297 लीटर नेपाली शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
बिहारराज्यशिवहर

बेल के नाम पर पैसे वसूली का मामला: महिला थानाध्यक्ष निलंबित, चालक गृहरक्षक भी ड्यूटी से हटाया गया

बेल के नाम पर पैसे वसूली का मामला: महिला थानाध्यक्ष निलंबित, चालक गृहरक्षक भी ड्यूटी से हटाया गया

शिवहर: बेल दिलाने के नाम पर कथित रूप से पैसे की मांग और वसूली के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक ने महिला थाना प्रभारी कल्याणी कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं, महिला थाना में पदस्थापित गृहरक्षक चालक राकेश कुमार सिंह को भी कर्तव्य से वंचित कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, तरियानी थाना क्षेत्र के चकसुरसंडी निवासी सुजीत पासवान ने जनता दरबार में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि महिला थाना कांड संख्या-34/26 में बेल दिलाने के नाम पर महिला थानाध्यक्ष एवं चालक द्वारा पैसे की मांग की गई और राशि वसूली गई।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ), शिवहर से कराई गई। जांच के दौरान शिकायत में लगाए गए आरोप सही पाए गए। साथ ही महिला थाना प्रभारी कल्याणी कुमारी एवं गृहरक्षक चालक राकेश कुमार सिंह का आचरण भी संदिग्ध पाया गया।

जांच प्रतिवेदन के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने महिला थाना प्रभारी कल्याणी कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, शिवहर निर्धारित किया है। वहीं गृहरक्षक चालक राकेश कुमार सिंह को भी तत्काल प्रभाव से ड्यूटी से हटा दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार एवं अनुशासनहीनता के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोषी पाए जाने वाले किसी भी पुलिसकर्मी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Check Also
Close