[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बड़ी वारदात की फिराक में जुटे अपराधियों पर पुलिस की छापेमारी, लोडेड देशी पिस्टल के साथ एक गिरफ्तारबेल के नाम पर पैसे वसूली का मामला: महिला थानाध्यक्ष निलंबित, चालक गृहरक्षक भी ड्यूटी से हटाया गयाहत्या से पहले बेरहमी से पिटाई? शरीर पर घाव दे रहे है गवाही !बिहटा–अरवल–औरंगाबाद रेल लाइन में भेदभाव का आरोप, आंदोलन फिर होगा तेज : मनोज सिंह यादवडीएसपी बनने पर नलिन शुभम का हुआ सम्मान, लोजपा (रामविलास) जिलाध्यक्ष ने दी बधाईमोतिहारी में सूखा नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा व नकदी के साथ तस्कर गिरफ्तारपेपर लीक और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, बैरगनिया में प्रधानमंत्री व शिक्षा मंत्री का पुतला दहनलेखपाल ने वकील को पीटकर किया लहूलुहान, गुस्साए अधिवक्ताओं ने तहसील में की तोड़फोड़17वें स्थापना दिवस पर धूमधाम से मनाया गया श्री श्री 108 शनिदेव मंदिर का वार्षिकोत्सवनौगढ़ की 40 महिलाओं को DIG वैभव कृष्ण खुद कराएंगे बाबा विश्वनाथ के दर्शन, आज पूरा होगा सालों पुराना सपना
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

बड़ी वारदात की फिराक में जुटे अपराधियों पर पुलिस की छापेमारी, लोडेड देशी पिस्टल के साथ एक गिरफ्तार

"मोतिहारी में बड़ी वारदात टली! लोडेड पिस्टल के साथ एक अपराधी गिरफ्तार, कई फरार"

बड़ी वारदात की फिराक में जुटे अपराधियों पर पुलिस की छापेमारी, लोडेड देशी पिस्टल के साथ एक गिरफ्तार

“मोतिहारी में बड़ी वारदात टली! लोडेड पिस्टल के साथ एक अपराधी गिरफ्तार, कई फरार”

मोतिहारी/अरेराज: पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र स्थित मठलोहियार चौक पर किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान एक आरोपी को लोडेड देशी पिस्टल एवं बिना नंबर प्लेट की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, मठलोहियार चौक पर कुछ अपराधियों के जुटने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अरेराज के नेतृत्व में हरसिद्धि थाना पुलिस ने तत्काल छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान बबलू कुमार नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से एक लोडेड देशी पिस्टल तथा बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। हालांकि, अन्य आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार होने में सफल रहे।

पुलिस ने बताया कि फरार अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में कांड दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Check Also
Close