[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

घोड़ासहन के झरोखर थाना क्षेत्र के बंद घर में लगी भीषण आग, ग्रामीणों ने ताला तोड़कर बचाया मकान, बड़ा हादसा टलामोतिहारी: 99 लीटर नेपाली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 330 बोतल शराब व दो बाइक जब्तमनरेगा में कथित भ्रष्टाचार उजागर करना पड़ा महंगा! पत्रकार चन्द्रशेखर आजाद गिरफ्तार, झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोपनेपाल में भीषण सड़क हादसा: 100 फीट गहरी खाई में बस गिरने से 20 लोगों की दर्दनाक मौतऔरंगाबाद: मासूम की निर्मम हत्या पर पीड़ित परिवार से मिले जदयू नेता, स्पीडी ट्रायल और कड़ी सजा की उठाई मांगबिहार पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, घायल बुजुर्ग महिला का कराया इलाजविधायक ने किया डीलिया प्राथमिक विद्यालय के मिट्टीकरण कार्य का निरीक्षणबड़ी वारदात की फिराक में जुटे अपराधियों पर पुलिस की छापेमारी, लोडेड देशी पिस्टल के साथ एक गिरफ्तारबेल के नाम पर पैसे वसूली का मामला: महिला थानाध्यक्ष निलंबित, चालक गृहरक्षक भी ड्यूटी से हटाया गयाहत्या से पहले बेरहमी से पिटाई? शरीर पर घाव दे रहे है गवाही !
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

बिहार पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, घायल बुजुर्ग महिला का कराया इलाज

बिहार पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, घायल बुजुर्ग महिला का कराया इलाज

पूर्वी चम्पारण/आदापुर। पूर्वी चम्पारण जिले के रक्सौल अनुमंडल अंतर्गत आदापुर थाना पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए सड़क हादसे में घायल एक बुजुर्ग महिला की जान बचाने का सराहनीय कार्य किया है।

जानकारी के अनुसार, आदापुर थाना की थानाध्यक्ष पूजा कुमारी को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के श्यामपुर बाजार में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल होकर अचेत अवस्था में सड़क किनारे पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने तत्काल डायल-112 की टीम को मौके पर भेजा।

पुलिस टीम ने घायल महिला को तत्काल आदापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

इसके बाद थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए दो चौकीदारों के साथ घायल महिला को मोतिहारी सदर अस्पताल भेजकर भर्ती कराया। फिलहाल महिला का इलाज जारी है। हालांकि अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है और न ही उसके परिजनों का कोई पता चल पाया है।

थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को घायल महिला की पहचान के संबंध में कोई जानकारी हो, तो वह तत्काल आदापुर थाना से संपर्क करें, ताकि महिला को उसके परिजनों तक सुरक्षित पहुंचाया जा सके।

पुलिस की इस मानवीय पहल की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आदापुर पुलिस ने संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

Check Also
Close