[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पचपकड़ी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब सेवन व पुराने मामलों में 10 अभियुक्त गिरफ्तारचकिया एबीएसए खंड शिक्षा अधिकारी कि लापरवाही हदनौगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था फेल अवैध अस्पताल का खुला खेलनौगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था फेल अवैध अस्पताल का खुला खेलसिसहनी के समधी से झगड़े के बाद महिला ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहरामगुरहनवा सड़क हादसे में घायल इंद्रजीत साह की इलाज के दौरान मौत, आरोपी चालक गिरफ्तारशिक्षा से वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरणआंदोलन की पाठशाला बनते शिक्षण संस्थान! क्या भारत में शैक्षिक लोकतंत्र का नया अध्याय शुरू हो रहा है?झाझा के रविकिशन ने लखीसराय में उड़ाया गर्दा, उम्र महज 11 साल लेकिन क्रिकेट खेलता है बबाल।जमुई जिला शिक्षा पदाधिकारी धनन्जय पासवान ने किया विद्यालय का किया निरीक्षण, बच्चों के बीच जाकर….
औरंगाबादबिहारराज्य

औरंगाबाद: मासूम की निर्मम हत्या पर पीड़ित परिवार से मिले जदयू नेता, स्पीडी ट्रायल और कड़ी सजा की उठाई मांग

औरंगाबाद: मासूम की निर्मम हत्या पर पीड़ित परिवार से मिले जदयू नेता, स्पीडी ट्रायल और कड़ी सजा की उठाई मांग

जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

औरंगाबाद। जिले के नवीनगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत टंडवा थाना के ग्राम मोहनी इटवा में चार वर्षीय मासूम की निर्मम हत्या की घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। घटना के बाद पीड़ित परिवार से मिलने जहानाबाद के पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के सुपुत्र सुनील कुमार चंद्रवंशी पहुंचे। उनके साथ युवा जनता दल (यू) अरवल के जिलाध्यक्ष चंदन कुमार चंद्रवंशी, जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अमित कुमार चंद्रवंशी, वरिष्ठ नेता गणेश चंद्रवंशी, शिव कुमार, सरवन कुमार चंद्रवंशी, नीरज चंद्रवंशी, तारकेश्वर चंद्रवंशी, नकुल सिंह चंद्रवंशी तथा रवि कुमार चंद्रवंशी भी मौजूद रहे।

सभी नेताओं ने मृतक मासूम के पिता प्रमोद चंद्रवंशी एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा उन्हें इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का आग्रह किया।

इस दौरान सुनील कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि इस जघन्य अपराध में शामिल दोषियों के विरुद्ध स्पीडी ट्रायल चलाकर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मासूम को न्याय मिलना चाहिए और दोषियों को कानून के अनुसार कठोर दंड दिया जाना चाहिए।

उन्होंने दिवंगत मासूम की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

घटना को लेकर क्षेत्र के लोगों में भी भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने बिहार सरकार से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर सभी दोषियों को कठोरतम सजा दी जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और मासूम को न्याय मिल सके।

Check Also
Close