[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

घोड़ासहन के झरोखर थाना क्षेत्र के बंद घर में लगी भीषण आग, ग्रामीणों ने ताला तोड़कर बचाया मकान, बड़ा हादसा टलामोतिहारी: 99 लीटर नेपाली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 330 बोतल शराब व दो बाइक जब्तमनरेगा में कथित भ्रष्टाचार उजागर करना पड़ा महंगा! पत्रकार चन्द्रशेखर आजाद गिरफ्तार, झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोपनेपाल में भीषण सड़क हादसा: 100 फीट गहरी खाई में बस गिरने से 20 लोगों की दर्दनाक मौतऔरंगाबाद: मासूम की निर्मम हत्या पर पीड़ित परिवार से मिले जदयू नेता, स्पीडी ट्रायल और कड़ी सजा की उठाई मांगबिहार पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, घायल बुजुर्ग महिला का कराया इलाजविधायक ने किया डीलिया प्राथमिक विद्यालय के मिट्टीकरण कार्य का निरीक्षणबड़ी वारदात की फिराक में जुटे अपराधियों पर पुलिस की छापेमारी, लोडेड देशी पिस्टल के साथ एक गिरफ्तारबेल के नाम पर पैसे वसूली का मामला: महिला थानाध्यक्ष निलंबित, चालक गृहरक्षक भी ड्यूटी से हटाया गयाहत्या से पहले बेरहमी से पिटाई? शरीर पर घाव दे रहे है गवाही !
जमुईबिहारराज्य

मनरेगा में कथित भ्रष्टाचार उजागर करना पड़ा महंगा! पत्रकार चन्द्रशेखर आजाद गिरफ्तार, झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप

मनरेगा में कथित भ्रष्टाचार उजागर करना पड़ा महंगा! पत्रकार चन्द्रशेखर आजाद गिरफ्तार, झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप

संवाददाता राहुल कुमार की रिपोर्ट 

जमुई: चन्द्रदीप थाना क्षेत्र के इस्लामनगर (अलीगंज प्रखंड) निवासी पत्रकार चन्द्रशेखर आजाद ने आरोप लगाया है कि मनरेगा योजना में कथित भ्रष्टाचार की खबर प्रकाशित करना उन्हें भारी पड़ गया।

बताया जाता है कि हाल ही में इस्लामनगर प्रखंड के औचक निरीक्षण पर पहुंचे वरीय समाहर्ता सावन कुमार से पत्रकार ने मनरेगा में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार को लेकर सवाल पूछा था। इसके बाद पत्रकार का आरोप है कि उनके ही गांव के सुधीर यादव ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।

पत्रकार का कहना है कि मारपीट की शिकायत दर्ज कराने के लिए वे चन्द्रदीप थाना पहुंचे, लेकिन उनकी शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार द्वारा उन पर ही काउंटर केस दर्ज कर दिया गया।

आरोप है कि इसी मामले में पुलिस ने पत्रकार चन्द्रशेखर आजाद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। घटना के बाद पत्रकारों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। उनका कहना है कि यदि पत्रकारों की सुरक्षा और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर इस तरह सवाल उठते रहे, तो निष्पक्ष पत्रकारिता प्रभावित होगी।

हालांकि, इस मामले में पुलिस और संबंधित अधिकारियों का पक्ष सामने आना अभी बाकी है। मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Check Also
Close