[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुंडवाचैनपुर में SSB-पुलिस की संयुक्त छापेमारी, 198 लीटर नेपाली शराब बरामदझाझा में बीती रात्रि गणेश भगवान् की मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस पर पथराव, कई पुलिस कर्मी को आई चोटेंझाझा GRP थाना अध्यक्ष को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी के मोबाइल के साथ दो आरोपी गिरफ्तारबिक्रमगंज: जनता दरबार में 88 परिवादियों की समस्याओं की हुई सुनवाईनोखा व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिए राम अवध पटेल ने भरा नामांकनझाझा भाजपा के सेवा संकल्प अभियान की रक्त दान से हुई शुरुआतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर झाझा गांधी चौक में 100 दीप प्रज्वलित कर दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामनाभारतीय जनता पार्टी शेखपुरा जिला अध्यक्ष रेशमा भारती की नेतृत्व में यह भव्य कार्यक्रम में आयोजित किया गयासृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा की भव्य प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से हुई पूजाप्रसिद्ध बाबा झुमराज मंदिर में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन
टॉप न्यूज़पटनाबिहारराज्य

लाल गाड़ी का कमाल, रेलवे हुआ मालामाल, जो जुर्माना दिए छूटे, बाकी हुए गिरफ्तार?

लाल गाड़ी का कमाल, रेलवे हुआ मालामाल, जो जुर्माना दिए छूटे, बाकी हुए गिरफ्तार?

बिहार राज्य संवाददाता डॉक्टर बीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

रेलवे ने Sr DCM अभिनव सिद्धार्थ के निर्देश पर,किऊल एवम् नवादा स्टेशनों पर चलाया सघन टिकट चैकिंग अभियान।

बरसती रही रिमझिम, रिमझिम फुहार, बिना टिकट वाले एक भी नहीं हो सके फरार?

क्योंकि TTE बाबुओं की थी चैकिंग की बहुत तेज़ रफ्तार?

जो जुर्माना दिए छूटे, बाकी हुए गिरफ्तार?

फिर एक बार ये रिपोर्टर करता है अपील की बिना टिकट मत चलो यार?

CIT, DY CIT, TTE, Sr TE, TE एवं RPF के जवानों ने खूब लगाया जोर, भागो रे भागो का बिना टिकट वालों के बीच मच गया शोर?

पटना: पूर्व मध्य रेल का दानापुर मंडल उचित टिकट/प्राधिकार के साथ यात्रा करने वाले रेल यात्रियों की सुविधा को लेकर निरंतर सजग व कार्यरत है। इस संबंध में बिना टिकट/उचित प्राधिकार के रेल यात्रा करने के विरुद्ध दानापुर मंडल में निरंतर टिकट चेकिंग कार्य सघनतापूर्वक कराया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 07.07.2026 (मंगलवार) को वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक दानापुर के निर्देशनुसार दानापुर मंडल के किऊल-गया रेलखंड के किऊल एवं नवादा स्टेशनों पर वाणिज्य विभाग एवं आरपीएफ की एक विशेष टिकट चेकिंग टीम बनाकर एक विशेष टिकट चेकिंग स्पेशल ट्रेन (लाल गाडी) के साथ एक सघन टिकट जाँच अभियान चलाया गया।

इस दौरान किऊल एवं नवादा स्टेशनों पर ट्रेन संख्या 13334, 19604, 13024, 13023, 63322, 63356 एवं 03697 को प्रमुखता से चेक किया गया।

इस विशेष लाल गाडी टिकट चेकिंग अभियान में 136 बिना टिकट/अनियमित टिकट वाले यात्रियों से जुर्माने के रूप में 114513/- रुपए रेल राजस्व अर्जित किया गया । इस विशेष टिकट चेकिंग अभियान के परिणामस्वरूप किऊल-गया रेलखंड के सभी स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर यात्रियों की बढी हुई भीड़ देखी गई ।

Check Also
Close