[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

350 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाईशेखपुरा: संजय यादव के निधन पर श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी, बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने परिवार को बढ़ाया ढांढस।सोनो थाना की पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक अभियुक्त एवं दो शराबी को किया गिरफ्तारसूर्यपुरा में राजकीय महाविद्यालय का उद्घाटन, क्षेत्र को मिली उच्च शिक्षा की सौगातअरेराज में सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर के पर्यटन विकास कार्यों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षणबिहार में रिकॉर्ड 3,268 राजस्व कर्मचारियों का तबादला, अब अमीन की बारीमोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात का जिले में माफियाओ पर एक और बड़ा प्रहारमिर्जागंज में डिग्री कॉलेज का वर्चुअल उद्घाटन, अब स्थानीय युवाओं को मिलेगी उच्च शिक्षा की सुविधाप्रखंड स्तर पर खुले डिग्री कॉलेज, ग्रामीण छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के नए द्वार: जिलाधिकारी मोतिहारीकुण्डवा चैनपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की 4 बाइक, 26.4 लीटर नेपाली शराब और 4 मोबाइल बरामद, 5 गिरफ्तार
बिहारराज्यसीतामढ़ी

बैरगनिया नगर परिषद में बिना टेंडर नाला निर्माण कराने का आरोप, अधूरा कार्य बना लोगों की परेशानी

बैरगनिया नगर परिषद में बिना टेंडर नाला निर्माण कराने का आरोप, अधूरा कार्य बना लोगों की परेशानी

रिपोर्ट सुजीत कुमार 

सीतामढ़ी: बैरगनिया। नगर परिषद क्षेत्र में नाला निर्माण कार्य को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि नगर परिषद की सभापति के पति द्वारा पुराने नाले को तुड़वाकर हटवा दिया गया, जबकि नए नाला निर्माण के लिए किसी प्रकार का स्वीकृत टेंडर जारी नहीं किया गया था।

आरोप है कि इसके बावजूद सभापति के पति एवं एक वार्ड पार्षद के पुत्र द्वारा वार्ड संख्या-9 स्थित गांधी नगर चौराहे से जवाहर नगर तक नाला निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब तक इस कार्य से संबंधित किसी टेंडर अथवा नगर परिषद की बैठक में हुई स्वीकृति की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

भीम आर्मी बैरगनिया प्रखंड अध्यक्ष एवं बॉर्डर एक्सप्रेस न्यूज के एंकर प्रभाकर कुमार ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र में पहले से मौजूद अच्छी सड़क और नाले को तोड़कर कार्य को अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे आम लोगों को आवागमन और जल निकासी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि नगर परिषद में मनमाने तरीके से कार्य कराया जा रहा है और नियमों की अनदेखी की जा रही है। साथ ही आरोप लगाया कि सभापति के पति अपने बाहुबल का इस्तेमाल कर निर्माण कार्य करा रहे हैं, साथ सभापति के पति खुद को सभापति बताते हैं, जबकि अब तक कार्य पूरा नहीं हो सका है।

इधर, अधूरे निर्माण कार्य के कारण स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। नागरिकों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने की मांग की है।

हालांकि, इस संबंध में नगर परिषद प्रशासन अथवा संबंधित पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी है। प्रतिक्रिया मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Check Also
Close