Crime Newsअरवलबिहारराज्य
अरवल में दर्दनाक सड़क हादसा: चार लोगों की मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम

अरवल में दर्दनाक सड़क हादसा: चार लोगों की मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट
अरवल: जिले में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई।
इस दौरान मृतकों के परिजनों से मिलने और उन्हें सांत्वना देने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार संजय, सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी, यातायात थाना अध्यक्ष उत्तम कुमार तथा जदयू नेत्री मंजू देवी पहुंचे।
इसके अलावा माले नेता शुएब आलम, नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शाह फराज, राजद जिलाध्यक्ष जगजीवन राम सहित अन्य जनप्रतिनिधि और राजनीतिक दलों के नेता भी सदर अस्पताल पहुंचे और मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।




















