[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

गुरहनवा पंचायत के गौरव ने नीट परीक्षा में पाई सफलता, गांव में खुशी की लहरबैरगनिया में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में जमा पानी में डूबने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहरामसोनो अंचल में नई सीओ निकिता अग्रवाल की एंट्री, लोगों में सकारात्मक बदलाव की उम्मीदमोतिहारी जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया छतौनी मुख्य पथ का निरीक्षण, जाम और सड़क सुरक्षा को लेकर दिए निर्देशकुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी, 67 बोरी उर्वरक जब्तशेरो-शायरी की महफ़िल से गूँज उठा पूरा ढाका350 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाईशेखपुरा: संजय यादव के निधन पर श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी, बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने परिवार को बढ़ाया ढांढस।सोनो थाना की पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक अभियुक्त एवं दो शराबी को किया गिरफ्तारसूर्यपुरा में राजकीय महाविद्यालय का उद्घाटन, क्षेत्र को मिली उच्च शिक्षा की सौगात
जमुईबिहारराज्य

मिर्जागंज में डिग्री कॉलेज का वर्चुअल उद्घाटन, अब स्थानीय युवाओं को मिलेगी उच्च शिक्षा की सुविधा

मिर्जागंज में डिग्री कॉलेज का वर्चुअल उद्घाटन, अब स्थानीय युवाओं को मिलेगी उच्च शिक्षा की सुविधा

जमुई सिकंदरा संवाददात राहुल कुमार की रिपोर्ट 

अलीगंज (जमुई)। सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत इस्लामनगर अलीगंज प्रखंड के मिर्जागंज में नवस्थापित डिग्री कॉलेज का उद्घाटन मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री सम्राट चौधरी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर सिकंदरा के विधायक प्रफुल्ल कुमार मांझी, प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक भारती, भाजपा जिला महामंत्री नंदकिशोर सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, अलीगंज मुखिया योगेन्द्र पंडित सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला महामंत्री नंदकिशोर सिंह ने कहा कि आज सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए खुशी का दिन है। उन्होंने कहा कि डिग्री कॉलेज के खुलने से अलीगंज एवं आसपास के क्षेत्रों के युवाओं और युवतियों को अब उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा की सुविधा उपलब्ध होने से छात्र-छात्राएं सुरक्षित एवं बेहतर माहौल में अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे, जिससे क्षेत्र में शिक्षा का स्तर भी मजबूत होगा।

Check Also
Close