[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

गुरहनवा पंचायत के गौरव ने नीट परीक्षा में पाई सफलता, गांव में खुशी की लहरबैरगनिया में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में जमा पानी में डूबने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहरामसोनो अंचल में नई सीओ निकिता अग्रवाल की एंट्री, लोगों में सकारात्मक बदलाव की उम्मीदमोतिहारी जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया छतौनी मुख्य पथ का निरीक्षण, जाम और सड़क सुरक्षा को लेकर दिए निर्देशकुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी, 67 बोरी उर्वरक जब्तशेरो-शायरी की महफ़िल से गूँज उठा पूरा ढाका350 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाईशेखपुरा: संजय यादव के निधन पर श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी, बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने परिवार को बढ़ाया ढांढस।सोनो थाना की पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक अभियुक्त एवं दो शराबी को किया गिरफ्तारसूर्यपुरा में राजकीय महाविद्यालय का उद्घाटन, क्षेत्र को मिली उच्च शिक्षा की सौगात
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

शेरो-शायरी की महफ़िल से गूँज उठा पूरा ढाका

बिहार यूथ ऑर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में आयोजित "एक शाम माही बाबू के नाम" मुशायरा सह कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन

शेरो-शायरी की महफ़िल से गूँज उठा पूरा ढाका

बिहार यूथ ऑर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में आयोजित “एक शाम माही बाबू के नाम” मुशायरा सह कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन

निज संवाददाता 

ढाका (पूर्वी चंपारण)। बिहार यूथ ऑर्गेनाइजेशन, ढाका के तत्वावधान में आयोजित “एक शाम माही बाबू के नाम” मुशायरा सह कवि सम्मेलन का आयोजन भव्य एवं गरिमामय वातावरण में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में साहित्य, संस्कृति और सामाजिक सौहार्द का अद्भुत संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिकरहना अनुमंडल पदाधिकारी विजय कुमार तथा विशिष्ट अतिथि फायर ऑफिसर रंजीत कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर दोनों अतिथियों ने आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए साहित्यिक आयोजनों की महत्ता पर प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि विजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि साहित्य समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम है। इस प्रकार के आयोजन सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और युवा पीढ़ी को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं फायर ऑफिसर रंजीत कुमार ने बिहार यूथ ऑर्गेनाइजेशन की पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में भाईचारे और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूती प्रदान करते हैं।

मुशायरे में विभिन्न क्षेत्रों से आए कवियों एवं शायरों ने अपनी बेहतरीन ग़ज़लों, नज़्मों, गीतों और कविताओं की प्रस्तुति देकर देर रात तक श्रोताओं को मंत्रमुग्ध बनाए रखा। शेरो-शायरी पर बार-बार तालियों की गड़गड़ाहट और “वाह-वाह” की गूँज से पूरा सभागार गूँजता रहा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी, गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा उपस्थित रहे। आयोजन के अंत में बिहार यूथ ऑर्गेनाइजेशन के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों, कवियों, शायरों, सहयोगियों एवं उपस्थित श्रोताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में इन लोगों की रही अहम भूमिका

अब्दुस्समद, आरिफ हयात, अरशद आलम, दानिश अनवर, रैयान नूर, तारिक अनवर, अमजद अली, नूर आलम आजाद, वलीउल्लाह, डॉ. परवेज, सदरे आलम, इमरान, जाहिद, मुस्ताफिज, कमर खान, जमील अख्तर सहित बिहार यूथ ऑर्गेनाइजेशन की पूरी टीम ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Check Also
Close