[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

गुरहनवा पंचायत के गौरव ने नीट परीक्षा में पाई सफलता, गांव में खुशी की लहरबैरगनिया में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में जमा पानी में डूबने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहरामसोनो अंचल में नई सीओ निकिता अग्रवाल की एंट्री, लोगों में सकारात्मक बदलाव की उम्मीदमोतिहारी जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया छतौनी मुख्य पथ का निरीक्षण, जाम और सड़क सुरक्षा को लेकर दिए निर्देशकुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी, 67 बोरी उर्वरक जब्तशेरो-शायरी की महफ़िल से गूँज उठा पूरा ढाका350 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाईशेखपुरा: संजय यादव के निधन पर श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी, बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने परिवार को बढ़ाया ढांढस।सोनो थाना की पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक अभियुक्त एवं दो शराबी को किया गिरफ्तारसूर्यपुरा में राजकीय महाविद्यालय का उद्घाटन, क्षेत्र को मिली उच्च शिक्षा की सौगात
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

मोतिहारी जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया छतौनी मुख्य पथ का निरीक्षण, जाम और सड़क सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

मोतिहारी जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया छतौनी मुख्य पथ का निरीक्षण, जाम और सड़क सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार 

मोतिहारी। जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव एवं पुलिस अधीक्षक श्री स्वर्ण प्रभात ने नगर आयुक्त श्री आशीष कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री अरुण कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार तथा एनएच डिवीजन मोतिहारी के परियोजना निदेशक के साथ मोतिहारी स्थित छतौनी चौक एवं आसपास के क्षेत्रों का संयुक्त निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने छतौनी के आसपास मुख्य सड़क पर ऑटो एवं अन्य छोटे वाहनों के खड़े रहने पर चिंता व्यक्त करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि मुख्य मार्ग पर वाहनों की पार्किंग नहीं होने दी जाए, क्योंकि इससे लगातार जाम की समस्या उत्पन्न होती है।

जिलाधिकारी ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वे छतौनी एवं आसपास के क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण करें तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाएं।

वहीं, एनएच डिवीजन मोतिहारी के परियोजना निदेशक को निर्माणाधीन पुल के समीप सर्विस रोड को शीघ्र मोटरेबल बनाने का निर्देश दिया गया, ताकि आम लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इसके अलावा, सड़क पर बने गड्ढों को तत्काल भरने और मरम्मत कराने का निर्देश भी दिया गया, जिससे संभावित सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Check Also
Close