
सोनो अंचल में नई सीओ निकिता अग्रवाल की एंट्री, लोगों में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद
जमुई से चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट
जमुई: अंचल कार्यालय सोनो में नई अंचलाधिकारी के रूप में श्रीमती निकिता अग्रवाल ने अपनी पदभार ग्रहण करते ही अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट रूप से संदेश देते हुए कहा कि जनता के कार्यों में लापरवाही , अनावश्यक देरी ओर भ्रष्टाचार किसी भी किमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा । उन्होंने भुमि विवादों का निष्पक्ष और समयबद्ध निपटारे पर विशेष दिया ।
नई सीओ की कार्यशैली को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हे , साथ ही लोगों को प्रशासनिक व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद है । अब देखना यह है कि सीओ निकिता अग्रवाल की कार्यशैली से आम लोगों को कितनी राहत मिलती है ।



















