[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

जिला भू-अर्जन कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

जिला भू-अर्जन कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार

मोतिहारी। जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव ने शुक्रवार को जिला भू-अर्जन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में कार्यरत सभी कर्मियों की उपस्थिति की जांच की तथा बायोमैट्रिक अटेंडेंस का अवलोकन किया। साथ ही, सभी कर्मियों से परिचय प्राप्त करते हुए कार्यालय के कार्यों की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने कार्यालय में संधारित लॉग बुक, कार्य आवंटन रजिस्टर एवं अन्य अभिलेखों का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालय में प्राप्त होने वाले परिवाद पत्रों का निष्पादन गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से किया जाए तथा फरियाद लेकर आने वाले लोगों के साथ सम्यक एवं सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कई परिवाद पत्रों एवं उनके निष्पादन की प्रक्रिया का भी अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में संचालित महत्वाकांक्षी परियोजनाओं, विशेषकर रक्सौल हवाई अड्डा परियोजना एवं एनएच-139W पथ निर्माण परियोजना से संबंधित रैयतों के मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।

उन्होंने कहा कि जिन मामलों की फाइलें संबंधित अंचलों से प्राप्त हो चुकी हैं, उनकी नियमानुसार जांच कर शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराया जाए, ताकि परियोजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

जिलाधिकारी ने भुगतान संबंधी अभिलेखों को सुव्यवस्थित ढंग से संधारित करने तथा इसके लिए आवश्यक आधारभूत संरचना (इंफ्रास्ट्रक्चर) उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। साथ ही, हाल ही में जिला भू-अर्जन कार्यालय में स्थानांतरित होकर आए नए लिपिकों एवं सहायकों को तत्काल प्रभार ग्रहण कर कार्यों में तेजी लाने को कहा।

निरीक्षण के दौरान सदर अनुमंडल पदाधिकारी, मोतिहारी श्री अरुण कुमार भी उपस्थित रहे।

Check Also
Close