[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

“बाढ़ से पहले मोतिहारी प्रशासन का एक्शन! DM-SP पहुंचे तटबंध पर, 24×7 निगरानी और सख्त पेट्रोलिंग के आदेश”

लालबकेया नदी के तटबंध का औचक निरीक्षण, भारत-नेपाल सीमा तक सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, आपदा से निपटने की तैयारियां तेज।

“बाढ़ से पहले मोतिहारी प्रशासन का एक्शन! DM-SP पहुंचे तटबंध पर, 24×7 निगरानी और सख्त पेट्रोलिंग के आदेश”

लालबकेया नदी के तटबंध का औचक निरीक्षण, भारत-नेपाल सीमा तक सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, आपदा से निपटने की तैयारियां तेज।


ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार 

पूर्वी चंपारण में संभावित बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने ढाका प्रखंड के बलुआ गुआबारी स्थित लालबकेया नदी के दायां तटबंध का औचक निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों को तटबंधों की लगातार निगरानी, पेट्रोलिंग और किसी भी क्षति पर तत्काल कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए गए।

खबर विस्तार से…..

पूर्वी चंपारण में संभावित बाढ़ की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव एवं पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने ढाका प्रखंड के बलुआ गुआबारी स्थित लालबकेया नदी के दायां तटबंध का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने बलुआ गुआबारी से भारत-नेपाल सीमा तक तटबंधों की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि तटबंधों की 24 घंटे लगातार पेट्रोलिंग सुनिश्चित की जाए। यदि कहीं भी कटाव, रिसाव या किसी प्रकार की क्षति दिखाई दे तो बिना देरी के मरम्मत और सुरक्षा कार्य शुरू किया जाए।

इसके साथ ही जल निस्सरण प्रमंडल के अधिकारियों को बाढ़ सुरक्षा से जुड़ी सभी आवश्यक सामग्रियों—जैसे बालू से भरे बोरे, बांस, पॉलीथीन शीट और अन्य संसाधनों—का पर्याप्त भंडारण रखने का निर्देश दिया गया, ताकि आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ आने से पहले सभी तैयारियां हर हाल में पूरी कर ली जाएं और तटबंधों की नियमित निगरानी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिला प्रशासन का उद्देश्य संभावित बाढ़ की स्थिति में जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना और लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी से बचाना है।

Check Also
Close