[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बाबा झुमराज मंदिर बटिया के पुजारी नारायण सिंह का हृदय गति रुकने से मौतकुंडवा चैनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 124 लीटर नेपाली देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तारपुलिस पर हमला कर फिरार चल रहे अभियुक्त के घर सोनो पुलिस ने चिपकाया इस्तिहारनीट परीक्षा में सत्यम कुमार की सफलता से क्षेत्र में खुशी, ज्ञान केन्द्र स्कूल में हुआ सम्मानमुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अरवल के पांच मॉडल विद्यालयों का किया उद्घाटनबदलते बिहार की नई तस्वीर: क्या बाँकीपुर में ढहने वाला है BJP का 40 साल पुराना क़िला?पटना–देवकुंड कांवर यात्रियों को करपी में मिलेंगी निःशुल्क सुविधाएँ, नई कार्यकारिणी का गठनजमुई न्यायालय के आदेश पर सोनो पुलिस ने तीन आरोपियों के घर की कुर्की-जब्तीझाझा: लक्ष्मण बंका बने राजस्थान नव युवक संघ के अध्यक्ष तो वहीं, प्रशान्त सुल्तानिया को मिला महासचिव का दायित्वआधुनिक, समावेशी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के केंद्र होंगे सरस्वती विद्या निकेतन:- जिलाधिकारी मोतिहारी
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

आधुनिक, समावेशी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के केंद्र होंगे सरस्वती विद्या निकेतन:- जिलाधिकारी मोतिहारी

आधुनिक, समावेशी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के केंद्र होंगे सरस्वती विद्या निकेतन:- जिलाधिकारी मोतिहारी

ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार

मोतिहारी: सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) के शुभारंभ के अवसर पर आज जिलाधिकारी श्री सौरभी सुमन यादव ने कहा कि पूर्वी चंपारण में 28 सहित बिहार में कुल 551 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालयों) का शुभारंभ हुआ है। इन विद्यालयों की स्थापना से बच्चों को आधुनिक,समावेशी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा स्थानीय स्तर पर प्राप्त होगी।

आज माननीय मुख्यमंत्री बिहार सरकार, श्री सम्राट चौधरी के कर कमलों द्वारा बेगूसराय से पूरे राज्य में सभी प्रखंड सहित कुल 551 सरस्वती विद्या केंद्र (आदर्श विद्यालयों) की स्थापना की गई जिसका वर्चुअल मोड में पूरे बिहार में प्रसारण कराया गया।

पूर्वी चंपारण जिला में इससे संबंधित मुख्य समारोह का आयोजन जिला स्कूल मोतिहारी में किया गया। जिला स्कूल मोतिहारी को भी आदर्श विद्यालय के रूप में स्थापित किया गया है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि इन विद्यालयों में स्मार्ट क्लास और लैब की विशेष व्यवस्था होगी। विद्यालयों के लिए उत्कृष्ट शिक्षकों का चयन उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता वाली कमेटी के द्वारा किया गया है।
डीएम ने बताया कि बिहार सरकार के शिक्षा विभाग की महत्त्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत पूर्वी चम्पारण जिले के 27 प्रखंडों में एक-एक मॉडल विद्यालय सहित जिला स्कूल मोतिहारी में मॉडल स्कूल स्थापना की गई है, जो जिले के लाखों बच्चों के शैक्षणिक भविष्य को एक नई दिशा देगी।

ये मॉडल विद्यालय कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, समावेशी एवं नवाचार-आधारित शिक्षा प्रदान करेंगे। प्रत्येक विद्यालय में आधुनिक शिक्षण पद्धति और सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा।

पूर्वी चम्पारण जिले में इन आदर्श विद्यालयों में बच्चों को अपने ही प्रखंड में उच्च स्तरीय शिक्षा सुलभ हो सकेगी।
ये विद्यालय केवल पढ़ाई के केंद्र नहीं, बल्कि अपने आस-पास के अन्य सरकारी विद्यालयों के लिए शैक्षणिक मार्गदर्शन और संसाधन-साझेदारी के केंद्र भी बनेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि इन विद्यालयों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के मानक के रूप में विकसित किया जाएगा।
उन्नत शिक्षा उज्जवल भविष्य”के सरकार के निश्चय अंतर्गत पूर्वी चम्पारण के बच्चों का सपना अब सरकारी विद्यालय में भी साकार होगा। जिलाधिकारी ने बच्चों से शिक्षा को गंभीरता से लेने का आह्वान किया एवं मोबाइल से दूर रहने की नसीहत भी दी। उन्होंने कहा कि दुनिया में सबसे ज्यादा यंग आबादी भारत में है और भारत में भी सबसे ज्यादा यंग बिहार और उत्तर प्रदेश में हैं ।

यहां के बच्चे अच्छी तालीम, स्किल और हुनर प्राप्त करेंगे और देश एवं राज्य के विकास में अपना योगदान देंगे। जिलाधिकारी ने बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बने की भी अपील की।


कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार,जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री राजन कुमार गिरी, उप महापौर श्री लालबाबू प्रसाद गुप्ता, श्री प्रकाश अस्थाना, वार्ड पार्षद श्रीमती रीना झा, जिला स्कूल के प्राचार्य महोदय सहित शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित थे। जिला स्कूल के मॉडल स्कूल घोषित किए जाने से छात्रों में काफी उत्साह देखा गया।
कार्यक्रम के पश्चात जिलाधिकारी ने जिला स्कूल के प्रांगण में वृक्षारोपण किया, साथ ही फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायो लैब तथा कंप्यूटर रूम का अवलोकन किया।

Check Also
Close