
बदलते बिहार की नई तस्वीर: क्या बाँकीपुर में ढहने वाला है BJP का 40 साल पुराना क़िला?
रिपोर्ट बिरेंद्र चंद्रवंशी
बिहार की राजनीति में इस बार बाँकीपुर उपचुनाव एक नया इतिहास लिखने को तैयार है। सालों से जिसे एक दल का अभेद्य गढ़ माना जाता था, आज वहाँ की जनता ने अपने हक़ और बदलाव के लिए मन बना लिया है। पिछले 40 वर्षों से यहाँ एकछत्र राज करने वाली भाजपा को इतिहास में पहली बार हार का डर सता रहा है, क्योंकि बाँकीपुर की जागरूक जनता ने अबकी बार अपने असल हुक्मरान को चुनने का फैसला कर लिया है। यह सिर्फ एक उपचुनाव नहीं, बल्कि बदलते बिहार का वह नया अध्याय है जहाँ विकास, रोज़गार और जनता की आवाज़ सबसे ऊपर है। बाँकीपुर की यह नई करवट पूरे सूबे की सियासत को संदेश दे रही है कि लोकतंत्र में कोई भी क़िला परमानेंट नहीं होता, असली ताक़त सिर्फ और सिर्फ जनता के हाथ में होती है।
> “बाँकीपुर का एक ही नारा, अबकी बार बदलाव हमारा! बदल रहा है बिहार, इतिहास लिखने को बाँकीपुर तैयार!”




















