[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू, 29 सितंबर से नामांकनजमुई की घटना से मर्माहत है महिला समाज: आकांक्षा किरण, नगर परिषद् सदस्यफंदे से लटकती मिली महिला की लाश, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोपएमएलसी बना तो हर स्नातक को दिलाऊंगा 5 लाख का ब्याज मुक्त ऋण: रजनीश रंजनबाबा झुमराज मंदिर बटिया की अप्रैल-मई की आय-व्यय का ब्योरा सार्वजनिकभारत-नेपाल सीमा के पास 297 लीटर नेपाली शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तारकुंडवाचैनपुर में SSB-पुलिस की संयुक्त छापेमारी, 198 लीटर नेपाली शराब बरामदझाझा में बीती रात्रि गणेश भगवान् की मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस पर पथराव, कई पुलिस कर्मी को आई चोटेंझाझा GRP थाना अध्यक्ष को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी के मोबाइल के साथ दो आरोपी गिरफ्तारबिक्रमगंज: जनता दरबार में 88 परिवादियों की समस्याओं की हुई सुनवाई
अरवलबिहारराज्य

अरवल: दोर्रा पंचायत में लगा सहयोग शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान

अरवल: दोर्रा पंचायत में लगा सहयोग शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

अरवल। जिला प्रशासन की ओर से जनसेवा और ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से करपी प्रखंड की दोर्रा पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन के नेतृत्व में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया। वहीं, शेष मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई।

शिविर के दौरान राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, आवास, मनरेगा, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित शिकायतों और आवेदनों पर सुनवाई की गई। इसके साथ ही पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए आवश्यक मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया गया।

जिला प्रशासन के अनुसार, सहयोग शिविर प्रशासन और आमजन के बीच संवाद एवं सहभागिता का प्रभावी माध्यम बन रहा है। इसका उद्देश्य लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दूर-दराज के सरकारी कार्यालयों का चक्कर लगाने से राहत देना और पंचायत स्तर पर ही आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराना है।

जिला प्रशासन ने “सबका सम्मान–जीवन आसान” के संकल्प के साथ जिले की प्रत्येक पंचायत तक सुशासन और जनसेवा की पहुंच सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Check Also
Close